ऐतिहासिक जीत! न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप India Wins T20 World Cup

0
दिलचस्प खुलासा! जैकब बेथेल को आउट कर हार्दिक पांड्या क्यों हुए इतने खुश? खुद बताई वजह Hardik Pandya Jacob Bethell Wicket
Ahmedabad: India’s Varun Chakravarthy, Hardik Pandya and Tilak Varma participate in a practice session ahead of the ICC Men’s T20 World Cup 2026 match

256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते न्यूजीलैंड टीम 19 ओवर में 159 ऑलआउट

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार जीता खिताब India Wins T20 World Cup अहमदाबाद, 8 मार्च (TNT)। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम कर लिया है। रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा। भारत ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को तीसरी बार जीता है। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है। टीम इंडिया से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही

India Wins T20 World Cup फाइनल में भारत से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सेमीफाइनल में शतकीय पारी खेलने वाले फिन एलन महज 9 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने। इसके बाद रचिन रविंद्र भी एक रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 5 रन बनाकर आउट हुए। मार्क चैपमेन को 3 रनों के स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा। डेरिल मिचेल की खराब फॉर्म फाइनल में भी जारी रही और वह 17 रन ही बना सके।

न्यूजीलैंड ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए

India Wins T20 World Cup एक छोर से बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे टिम सीफर्ट 26 गेंदों में 52 रन बनाने के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर ईशान किशन को कैच देकर पवेलियन लौटे। सीफर्ट ने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के लगाए। जेम्स नीशम 8 रन ही बना सके, जो मैट हेनरी अपना खाता भी नहीं खोल पाए। कप्तान मिचेल सैंटनर ने 35 गेंदों में 43 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन

India Wins T20 World Cup भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, अक्षर पटेल ने 27 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट चटकाया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े।

संजू टी20 विश्व कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज

India Wins T20 World Cup अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 52 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं, संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। संजू टी20 विश्व कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 25 गेंदों में 54 रन बनाए। ईशान ने 216 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 चौके और चार छक्के लगाए।

शिवम दुबे ने 8 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए

India Wins T20 World Cup हालांकि, हार्दिक पांड्या और कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। सूर्या बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि हार्दिक ने 18 रन बनाए। अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए, जिसके दम पर भारतीय टीम 5 विकेट खोकर 255 रनों के बड़े टोटल तक पहुंचने में सफल रही। यह टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा।

भारतीय टीम ने 2007, 2024 के बाद तीसरा बार टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया

India Wins T20 World Cup भारतीय टीम ने 2007, 2024 के बाद तीसरा बार टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया है। इसके साथ ही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप को लगातार दूसरी बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। —आईएएनएस एसएम/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here