आर्मी पब्लिक स्कूल में पैटर्न द्वारा ई॰ पुस्तकालय का उद्घाटन

0

आर्मी पब्लिक स्कूल में पैटर्न द्वारा ई॰ पुस्तकालय का उद्घाटन

आर्मी पब्लिक स्कूल हिसार के पैटर्न मेजर जनरल देविंदर कुमार (एस एम्)के कर
कमलों द्वारा विद्यालय की ई॰ पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया |इस अवसर पर
विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर साकिब हुसैन भी उपस्थित थे | विद्यालय की
प्रधानाचार्या डॉक्टर कविता जाखड़ ने उन्हें विद्यालय की गतिविधियों से अवगत
करवाया | मुख्य अतिथि द्वारा सत्र 2019-20 के शैक्षणिक और सह शैक्षणिक क्षेत्र
मेधावी छात्र-छात्राओं और अंतर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं
में मैडल जीतने वाले विद्यार्थियों को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया |
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि और गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद
किया |उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की
कामना की |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here