Valentine’s Day : 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है. फरवरी के महीने को प्यार का महीना कहा जाता है. वेलेंटाइन डे से पहले 7 से लेकर 13 फरवरी तक अलग-अलग डे आता है. लव बर्ड्स इन सभी डेज को खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं. वेलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने के लिए लड़के-लड़कियां गिफ्ट्स खरीदते हैं. कपड़े, एक्सेसरीज, ग्रीटिंग कार्ड्स आदि की शॉपिंग करते हैं ताकि उस दिन बेस्ट दिखें और सामने वाले के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हों. आप भी अभी से वेलेंटाइन डे को खास बनाने की तैयारियों में चुट गए हैं तो हम बताते हैं कि आपको क्या-क्या फैशन में ट्राई कर सकते हैं.
वेलेंटाइन डे पर रेडी होने के लिए ऐसे करें तैयारी
1. यदि आप वेलेंटाइन डे के लिए स्पेशल ड्रेस खरीदना चाहती हैं तो आप पिंक, रेड, मैरून, यलो कलर में वन पीस फुल या नी लेंथ ड्रेस खरीद सकती हैं. वेस्टर्न लुक पाने के लिए ऐसे ड्रेस पहनना बेस्ट होगा. आप लॉन्ग गाउन भी पहन सकती हैं. ड्रेस, लॉन्ग गाउन, जींस के अलावा, आपको सादगी पसंद है तो आप सूट भी पहन सकती हैं. ट्रेंडी और स्टाइलिश सूट आपको किसी भी ड्रेसिंग स्टोर, मॉल या फिर ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से ऑर्डर कर सकती हैं.
how to get ready on Valentines Day
- वेस्टर्न ड्रेस पहनने वाली हैं तो आप उसके ऊपर पतली या चौड़े स्ट्रेप वाली बेल्ट भी स्टाइल कर सकती हैं. ये आपको ऑनलाइन बेहद स्टाइलिश और कम प्राइस में मिल जाएंगे. वन पीस ड्रेस पर कोर्सेट बेल्ट भी खूब जंचते हैं.
- बिना जूलरी के कोई भी फैशन अधूरा सा लगता है. आप वेलेंटाइड डे के खास मौके पर गले के लिए हार्ट शेप का पेंडेंट खरीद कर स्टाइल कर सकती हैं. इसी तरह के इयररिंग्स भी खरीद कर पहन सकती हैं. मोतियों या स्टोन की नेकलेस, अंगूठी, कान की बाली, ब्लैक मेटल के झुमके भी ड्रेस से मैच करके पहना जा सकता है.
how to get ready on Valentines Day
- बालों को खुला रखना चाहती हैं तो उस पर बो-हेयर पिन कैरी कर सकती हैं. ये बेहद क्यूट लुक देता है. ऐसी हेयर एक्सेसरीज मार्केट में या फिर ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर पर ढेरों डिजाइन में आपको रीजनेबल प्राइस में मिल जाएंगे. अपने पसंद के अनुसार आप इन्हें ऑर्डर कर सकती हैं.
- स्टाइलिश क्लच आपके लुक को एन्हांस कर सकते हैं. छोटे-बड़े साइज में शॉपिंग मॉल या ऑनलाइन स्टोर से आप अभी से स्टाइलिश क्लच मंगवा सकती हैं. फंकी कलर्स, सीक्वेन डिजाइन आदि में वेरायटी में क्लच के ऑप्शन मौजूद होते हैं. आप इसमें अपने छोटे-मोटे मेकअप सामान, मोबाइल रख सकती हैं.
- आप अपने ड्रेस पर स्कार्फ भी कैरी कर सकती हैं. ढेरों वेरायटी, डिजाइन, कलर, फैब्रिक में आपको मार्केट में स्कार्फ 200 से लेकर 1000 रुपये तक में मिल जाएंगे.


