ब्रोकली- यह एक ऐसी हरी सब्जी है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है. ये फूल गोभी और पत्ता गोभी के ही परिवार से आती है. इसमें डायटरी फाइबर, वॉटर, सोडियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, बी6 आदि होते हैं. इसके सेवन से आपको कब्ज की शिकायत नहीं रहेगी. इसे आप सलाद, सब्जी, सूप आदि में इस्तेमाल कर सकते हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियां- डार्क हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल, चार्ड आदि के सेवन से कोलोन की साफ-सफाई अच्छी तरह से होती है. ऐसे में जितना हो सके अपने लंच, डिनर में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें. इनमें फाइबर भरपूर होता है. साथ ही इनके सेवन से आपको कई अन्य फायदे होंगे जैसे शरीर में आयरन की कमी दूर होगी.

हाई फाइबर डाइट- डाइट में फाइबर शामिल करने से बड़ी आंतों की सफाई अच्छी तरह से हो सकती है. फाइबर एक महत्वपूर्ण मैक्रोन्यूट्रिएंट है, जिसे डाइट में शामिल करना चाहिए. यह प्लांट फूड्स जैसे फलों, सब्जियों, अनाजों, नट्स, बीजों आदि में भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इनका सेवन करने से आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी. बड़ी आंतों की भी सफाई होगी और डाइजेस्टिव हेल्थ भी सही बना रहेगा.

पिएं जूस और स्मूदी- जूस कोलोन क्लिंज करने का बढ़िया सोर्स होते हैं. इनमें फलों और सब्जियों से तैयार जूस का सेवन आप कर सकते हैं. हालांकि, सीमित मात्रा में ही इनका सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है. इसमें फाइबर और न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो डाइजेशन के लिए अच्छे होते हैं. साथ ही इनमें पानी की भी मात्रा होती है, जो आपको हाइड्रेट रखने में मदद करता है. फल खाने से आंत के माइक्रोबायोम और आंत के माध्यम से भोजन की गति को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. यह कब्ज की समस्या को भी कम करने में मदद कर सकता है.

प्रोबायोटिक्स- यदि आपको कब्ज की समस्या बनी रहती है तो अपनी डाइट में प्रोबायोटिक्स शामिल करें. यह कोलोन को साफ़ करने का एक बेहतर और आसान तरीका है. यह कई अन्य तरीकों से भी संपूर्ण सेहत को बढ़ावा देता है. आप प्रोबायोटिक सप्लीमेंट लेकर अधिक प्रोबायोटिक्स प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, प्रोबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे दही, किमची, अचार और अन्य फर्मेंटेड खाद्य पदार्थ भी खूब खाएं. प्रोबायोटिक्स फाइबर और प्रतिरोधी स्टार्च की मदद से आंतों में गुड बैक्टीरिया पहुंचाने का काम करते हैं.

ओटमील- ओट्स का सेवन करने से भी आपको भरपूर फाइबर मिलेगा. आप इसे नाश्ते में शामिल कर सकते हैं. पेट साफ होगा और आप हल्का महसूस करेंगे. इन सभी फूड्स के सेवन से ना सिर्फ आपको फाइबर मिलेगा, बल्कि कैल्शियम, विटामिन डी भी प्राप्त होगा, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को सही तरीके से कार्य करने में मदद करते हैं और कब्ज की समस्या से बचाए रखते हैं. कोलोन क्लिंज करने के लिए आप इन फूड्स का सेवन शुरुआत में कम मात्रा में ही करें. बाद में क्वांटिटी बढ़ा दें.


