गैस के बर्नर को करना है साफ, तो यह तरीका होगा सबसे बेस्ट

0

आजकल मार्केट में आपको इलेक्ट्रिक स्टोव, माइक्रोवेव ओवन और एयर फ्रायर जैसी कई चीजें मिल जाएंगी. लेकिन अभी भी लगभग सभी घरों में गैस चूल्हे पर खाना पकाया जाता है. खासकर रोटी और चावल पकाने के लिए गैस चूल्हे की जरूरत पड़ती है. ऐसे में इसके बर्नर को भी साफ करना जरूरी है. आइए जानते हैं इसे साफ करने का आसान तरीका.

कई बार खाना बनाते समय खाना गैस के बर्नर पर गिर जाता है और उसका छेद बंद हो जाता है. इससे बर्नर की लौ धीरे-धीरे धीमी हो जाती है या उसकी लौ कम होने लगती है. बर्नर को साफ करके इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है, लेकिन इसे साफ करना बहुत मुश्किल काम है. हममें से बहुत कम लोग इस बात पर ध्यान देते हैं कि गैस स्टोव के बर्नर को घर पर भी साफ किया जा सकता है. अगर आप भी तेज आंच चाहते हैं तो कुछ तरीकों को अपनाकर इसे ठीक कर सकते हैं.

गैस स्टोव को साफ करने के लिए क्लीनर कैसे बनाएं?
एक स्प्रे बोतल में आधा पानी, आधा सिरका और 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं.
बोतल को अच्छे से हिलाएं और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
गैस स्टोव को साफ करने के लिए क्लीनर तैयार है.

कैसे साफ करें गैस स्टोव
स्प्रे को गैस पर छिड़काव करें.
अब इसे थोड़ी देर सूखने के लिए छोड़ दें.
10-15 मिनट बाद चूल्हे को स्पंज से साफ कर लें.
अंत में एक गीले साफ कपड़े से गैस को पोंछ लें.
इस होममेड क्लीनर की मदद से चिपचिपा स्टोव आसानी से साफ हो जाएगा.

कैसे साफ करें बर्नर
सबसे पहले एक बर्तन में आधा पानी और आधा सिरका मिलाएं. अब इसमें बर्नर डालें. इसे लगभग 30 मिनट तक पानी में छोड़ दें. फिर इसे निकालकर सादे पानी से धो लें.

पानी और बेकिंग सोडा
पानी और बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बना लें और पेस्ट को 15-30 मिनट के लिए बर्नर पर छोड़ दें. बची हुई गंदगी को हटाने के लिए स्क्रब ब्रश या टूथब्रश का उपयोग करें. फिर इसे धोकर कपड़े से सुखा लें. फिर इसे चूल्हे पर चढ़ा दें. आप देखेंगे कि इसकी लौ पहले से भी अधिक तेज हो जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here