सपने देखना एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इन सपनों का संबंध हमारे भविष्य से जुड़ा माना जाता है. कई बार कुछ ऐसे सपने होते हैं जो देखने में अच्छे लेकिन इनके परिणाम बुरे होते हैं, वहीं कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जो देखने में बुरे लेकिन उनके परिणाम अच्छे होते हैं. हालांकि हर अच्छे सपने का बुरा परिणाम हो यह जरूरी नहीं और हर बुरे सपने का अच्छा परिणाम हो यह भी जरूरी नहीं. स्वप्न शास्त्र में हर एक सपने को लेकर विस्तार से बताया गया है. ऐसे ही कुछ पांच सपनों के बारे में आज हमें बता रहे हैं दिल्ली निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित आलोक पाण्ड्या कि किस सपने का क्या फल हो सकता है.
1- झुमके या बाली वाली लड़की
यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी युवती को कान में टॉप्स, बाली या झुमके पहनते हुए देखे तो उसे कोई शुभ समाचार मिल सकता है. इसके अलावा सफेद कपड़े पहने किसी औरत को घूंघट निकालते देखें तो ये संकेत है कि उसका दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा.
2- सजी-धजी स्त्री को देखना
जब कोई युवक सपने में किसी सजी हुई युवती को सहेलियों के साथ अपनी ओर फूलों का हार लाते हुए देखता है, तो उसे व्यवसाय में सफलता मिलती है. ये संकेत अच्छा मुनाफा कमाने का माना जाता है.
3- खुद को छात्रा रूप में देखना
अगर कोई अविवाहित युवती अपने आप को किसी स्कूल की कक्षा के छात्रा के रूप में देखती है, तो ये संकेत है कि उसका विवाह उसके वास्तविक प्रेमी से हो सकता है.
4- पत्नी या प्रेमिका को भागते देखना
जब कोई पुरुष अपनी पत्नी या प्रेमिका को किसी अन्य पुरुष के साथ भागता हुआ देखता है, तो ये संकेत है कि उसकी पत्नी या प्रेमिका उससे संबंध तोड़कर किसी धनी व्यक्ति से संबंध जोड़ने वाली है.
5- सुनहरे बालों वाली लड़की
यदि कोई पुरुष सपने में किसी सुनहरे बालों वाली लड़की को देखता है, तो ये संकेत है कि उसका विवाह किसी धनी परिवार की युवती के साथ हो सकता है या कोई व्यक्ति देखे कि उसकी प्रेमिका के बाल लाल हैं, तो आने वाले समय में वह युवती जिससे वह प्रेम करता है, उस पर दुराचरण का आरोप लगा सकती है.


