बिंदी के कारण स्किन हुई खराब, तो फॉलो करें यह टिप्स

0

ज्यादातर शादीशुदा महिलाएं जब खास अवसरों पर सजती हैं, तो बिंदी लगाना शायद ही कभी भूलती हों. दरअसल यह मैरिड वूमेन के लिए अभिनय का प्रतीक होता है और उनकी सुंदरता को निखारता है. लेकिन कई महिलाओं की स्किन बिंदी लगाने से ड्राई हो जाती है. इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ आसान तरीके अपना सकती हैं.

बिंदी पर पैराटर्शियल ब्यूटिल फिनॉल का उपयोग किया जाता है, जिससे संवेदनशील त्वचा पर बिंदी लगाने से एलर्जी का खतरा होता है. जिसकी वजह से माथे पर खुजली और त्वचा की ड्राईनेस हो सकती हैं. हालांकि कुछ प्राकृतिक तरीके इस समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.

तिल का तेल लगाएं
यदि बिंदी लगाने से से आपकी स्किन ड्राई होती है तो आप तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए उंगलियों पर दो-तीन बूंद तिल का तेल लें और फिर ड्राई स्किन वाली जगह पर मसाज करें. इसके साथ ही कुछ दिनों तक बिंदी न लगाएं. इससे आपकी दिक्कत कम हो सकती है.

कोकोनट ऑयल
यदि आपको बिंदी से एलर्जी हो तो नारियल का तेल लगा सकती हैं. नारियल के तेल को त्वचा के लिए बेहतरीन मॉइस्चराइजर माना जाता है. इससे आपकी एलर्जी कम हो सकती है, साथ ही एलर्जी की वजह से ड्राइ हुई स्किन भी स्मूद हो जाएगी और निशान भी धीरे-धीरे मिट जाएंगे.

मॉइस्चराइजर लगाएं
गर्मियों में जब त्वचा ड्राई हो जाती है तब माथे पर बिंदी लगाने से एलर्जी होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में माथे पर मॉइस्चराइजर अप्लाइ कर सकती हैं. इससे त्वचा में नमी बनी रहेगी और आपको एलर्जी से भी राहत मिल जाएगी.

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल एक प्रभावी नुस्खा हो सकता है जो एलर्जी को दूर करने में मदद करता है. क्योंकि यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुणों से भरपूर होता है. इसके लिए रात को सोने से पहले माथे पर एलोवेरा जेल लगाएं और रात भर के लिए लगा छोड़ दें. इससे कुछ ही दिनों में आपकी एलर्जी कम हो सकती है और स्किन भी सॉफ्ट होने लगेगी.

कुमकुम इस्तेमाल करें
यदि आपको बिंदी से एलर्जी हो, तो आप कुमकुम का यूज भी कर सकती हैं. बता दें कुमकुम में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद रहते हैं और इसकी तासीर शीतलता वाली होती है. ऐसे में कुमकुम लगाने से आपको स्किन ड्राइनेस और एलर्जी की वजह से होने वाली खुजली और जलन से भी राहत मिल सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here