पर्दे के पीछे1बड़ी हलचल: ICC Pakistan Back Channel Talks ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बैक-चैनल बातचीत’ शुरू की

0
पर्दे के पीछे1बड़ी हलचल: ICC Pakistan Back Channel Talks ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बैक-चैनल बातचीत’ शुरू की
Dubai: Bangladesh's Jaker Ali and Towhid Hridoy during the ICC Champions Trophy cricket match between India and Bangladesh at Dubai International Stadium in Dubai on Thursday, February 20, 2025. (Photo: IANS/Raj Kumar)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाना है

आईसीसी ICC Pakistan Back Channel Talks ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से ‘बैक-चैनल बातचीत’ शुरू की: रिपोर्ट नई दिल्ली, 3 फरवरी (TNT)। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को खेले जाने वाले मुकाबले का बहिष्कार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के इस फैसले के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच संभावित वित्तीय नुकसान को लेकर चिंताओं के बीच ‘बैक-चैनल बातचीत’ शुरू हो गई है।

पाकिस्तान ग्रुप ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) के साथ है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाना है, लेकिन पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। रविवार को पाकिस्तानी सरकार ने घोषणा की थी कि उसकी नेशनल क्रिकेट टीम 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-स्टेज मैच नहीं खेलेगी।ICC Pakistan Back Channel Talks

रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले के चलते विश्व क्रिकेट को 250 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो सकता है। आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से समझौता करना चाहता है। ‘द डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ अन्य क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए आईसीसी को सपोर्ट दिया है। ICC Pakistan Back Channel Talks

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस कदम के लिए पाकिस्तान पर बैन लगाया जाएगा या नहीं, लेकिन आईसीसी ने स्पष्ट तौर पर पीसीबी से कहा है कि अगर भारत के खिलाफ मुकाबले का बॉयकॉट होता है, तो इसके व्यापक और दूरगामी परिणामों पर विचार करें। ICC Pakistan Back Channel Talks

आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से आधिकारिक बातचीत का इंतजार

पाकिस्तानी सरकार की घोषणा के बाद आईसीसी ने रविवार को बयान जारी करते हुए पीसीबी से आपसी सहमति के साथ समाधान खोजने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी थी कि चुनिंदा भागीदारी ग्लोबल कॉम्पिटिशन के सिद्धांतों को कमजोर करती है।ICC Pakistan Back Channel Talks आईसीसी ने अपने बयान में कहा था कि आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से आधिकारिक बातचीत का इंतजार कर रहा है।

चुनिंदा भागीदारी की यह स्थिति एक ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट के मूल सिद्धांत के साथ मेल नहीं खाती है, जहां सभी टीमों से इवेंट शेड्यूल के अनुसार समान शर्तों पर कॉम्पिटिशन करने की उम्मीद की जाती है। ICC Pakistan Back Channel Talks

आईसीसी ने उम्मीद जताई है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट के लिए बड़े और लंबे समय तक चलने वाले नतीजों पर विचार करेगा, क्योंकि इससे ग्लोबल क्रिकेट इकोसिस्टम पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका वह खुद एक सदस्य और लाभार्थी है। ICC Pakistan Back Channel Talksआईएएनएस आरएसएसजी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here