सनातन संस्कृति में पितरों का स्थान बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. कुंडली में पितृ दोष का होना भी बहुत घातक होता है. इसी कारण पितरों के निमित्त पिंडदान और तर्पण किया जाता है. गरुड़ पुराण के अनुसार पितरों की पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है, साथ ही उनका आशीर्वाद भी मिलता है. जिससे आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितरों के प्रसन्न रहने से व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं. जिस तरह पितरों के नाराज़ होने पर कुछ संकेत प्राप्त होते हैं. उसी तरह पितरों को प्रसन्न होने पर भी जीवन में कुछ संकेत मिलते हैं. इस विषय में न्यूज़18 हिंदी को विस्तार से बताया है दिल्ली निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित आलोक पाण्ड्या ने. तो चलिए जानते हैं, पितरों के प्रसन्न रहने पर हमें किस प्रकार के संकेत प्राप्त होते हैं.
पितरों के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत
-1. यदि आपको अचानक धन की प्राप्ति हो, धन लाभ हो, धन में वृद्धि हो या रुका हुआ धन कहीं से अचानक मिल जाए. तो यह पितरों के प्रसन्न होने का संकेत होता है. इसके अलावा यदि आपके घर के पेड़-पौधे अच्छे से बढ़ रहे हैं और ख़ूब फल-फूल रहे हैं. तो यह भी पितरों के प्रसन्न होने का सूचक है.
-2. यदि आपको आपके घर की छत पर कौवे की आवाज़ सुनाई देती है, और वह कौआ आपके हाथों से कुछ खा ले, तो यह संकेत है कि आपके पितृ आपसे प्रसन्न हैं. इसके अलावा यदि कोई कौआ अपनी चोंच में रोटी का टुकड़ा या कोई अन्य खाने की चीज़ दबाकर घर की छत या बालकनी में आ जाए, तो यह भी संकेत होता है कि पितृ आपसे प्रसन्न हैं.


