माननीय राज्यपाल ने किया गुजविप्रौवि के टीएंडपी सैल के तिमाही न्यूजलेटर का विमोचन

0

माननीय राज्यपाल ने किया गुजविप्रौवि के टीएंडपी सैल के तिमाही न्यूजलेटर का विमोचन

हरियाणा के माननीय राज्यपाल एवं गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलाधिपति श्री बंडारू दत्तात्रेय ने विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमैंट सैल के तिमाही न्यूजलेटर टीपीसी-क्रॉनिकल के पांचवें संस्करण का विमोचन विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में आयोजित संगोष्ठी में किया गया।  इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, विद्या भारती, हरियाणा के अध्यक्ष प्रो. डी.पी. भारद्वाज, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज, कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा व  शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. हरभजन बंसल उपस्थित रहे।
प्लेसमैंट निदेशक प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग एंड प्लेसमैंट सैल द्वारा तिमाही न्यूजलेटर का प्रकाशन सभी प्लेसमैंट उपलब्धियों के साथ-साथ उस तिमाही में विद्यार्थियों को रोजगार योग्य व उद्योग के लिए तैयार करने हेतु आयोजित विभिन्न गतिविधियों तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को संकलित करने के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि न्यूजलेटर के प्रत्येक संस्करण में एक उद्योग दिग्गज का एक साक्षात्कार भी प्रकाशित होता है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योगों की विभिन्न आवश्यकताओं तथा रोजगारपरकता सम्बंधी गुणों के बारे में पता चलता है। इस बार सारंग इंटरनेशनल फूड एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुनील सेतिया का साक्षात्कार प्रकाशित किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस न्यूजलेटर की सॉफ्टकॉपी सभी फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों के अतिरिक्त 500 से अधिक उद्योग जगत के लोगों को भेजी जाती है।
सहायक निदेशक डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि यह न्यूजलेटर एमसीए के विद्यार्थी नवीन संसनवाल के नेतृत्व में विद्यार्थियों की ही सम्पादकीय टीम, जिसमें एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की सोनिका, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की स्नेहा पूनिया, बीफार्मा की मनीषा व एमएससी मास कम्युनिकेशन के रवि बिड़ला शामिल हैं, द्वारा तैयार किया गया है।  विश्वविद्यालय के कुलपति व कुलसचिव ने संपादकीय टीम के सभी सदस्यों को इस तिमाही न्यूजलेटर के प्रकाशन के लिए बधाई दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here