Himachal Pradesh Hamirpur Fire in government car parked outside BSNL office, scooty parked nearby also burnt | BSNL दफ्तर के बाहर खड़ी सरकारी गाड़ी में लगी आग, पास खड़ी स्कूटी भी जली

0

[ad_1]

हमीरपुर6 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
01nov202hmp01a 1604237661

हमीरपुर में BSNL स्थित कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ी से उठती लपटें।

  • घटना दोपहर करीब 12 बजे माइक्रोवेब स्टेशन हीरा नगर के पास स्थित BSNL कार्यालय की है
  • एक गाड़ी पर घर से आना-जाना करता था कर्मचारी प्रवीण कुमार तो दूसरी पर करता था ड्यूटी

हमीरपुर में रविवार दोपहर BSNL स्थित कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लग गई। इसमें गाड़ी पूरी तरह जल गई है, वहीं पास खड़ी एक स्कूटी भी जल गई। BSNL की ओर से पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने में जुट गई है।

घटना दोपहर करीब 12 बजे माइक्रोवेब स्टेशन हीरा नगर के पास स्थित BSNL कार्यालय की है। यहां कार्यालय के बाहर खड़ी एक सरकारी गाड़ी HP 22 B 0141 में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पास खड़ी स्कूटी भी जल गई, जो निगम के चालक प्रवीण कुमार की है। प्रवीण कुमार रोज स्कूटी पर घर से आते-जाते हैं और आज जली सरकारी गाड़ी पर ड्यूटी करते हैं।

आगजनी की जानकारी मिलने के बाद BSNL अधिकारी राजिंद्र धीमान मौके पर पहुंचे। उन्होंने यहां मौजूद लोगों से इस बारे में पता करने की कोशिश की, वहीं पुलिस को भी सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर BSNL अधिकारियों की शिकायत पर हमीरपुर सदर थाने की पुलिस ने गाड़ी में आग लगने के कारण की जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here