High court rake on HSVP’s auction taking place in many cities, order issued on seeking response in old case | एचएसवीपी की कई शहरों में हो रही ऑक्शन पर हाईकोर्ट की राेक, पुराने मामले में जवाब मांगने पर जारी किया ऑर्डर

0

[ad_1]

पंचकूला3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
orig 00 1604961229

एचएसवीपी की इस बार होने वाली ऑक्शन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। हाईकोर्ट ने एक मामले में एचएसवीपी से जवाब मांगा है, जिसके बाद ये ऑर्डर दिया गया। इस बारे में एचएसवीपी की ओर से सभी इस्टेट ऑफिसों को मैसेज भेज दिया, लेकिन पब्लिक को जानकारी नहीं दी गई। कारण, ऑर्डर को बताए बिना रजिस्ट्रेशन को ऑनलाइन रोक दिया गया। एचएसवीपी ने प्रदेश में कॉमर्शियल और रेजीडेंशियल ऑक्शन को रखा था, जिसमें शहर के कुछ प्लॉट्स और कुछ सेक्टरों की कॉमर्शियल प्रॉपर्टी शामिल थी। ऑक्शन की तय की गई डेट को कैंसिल करने के लिए कहा गया है।

इन 13 शहरों में होनी थी ऑक्शन

त्योहारी सीजन में ऑक्शन रखने पर एचएसवीपी को प ज्यादातर प्रॉपर्टीज के बिक जाने की उम्मीद थी, लेकिन अब मौके पर ऑक्शन को डिटेल करना पडा है। बता दें कि एचएसवीपी द्वारा पंचकूला, हिसार, फरीदाबाद, अम्बाला, जगधारी, कैथल, करनाल, शाहबाद, हांसी, सिरसा, फतेहाबाद, दादरी, सफीदों की प्रॉपर्टी को शामिल किया गया था।

यह जारी किए ऑर्डर

पंचकूला स्टेेट ऑफिसर एके दून ने बताया कि सभी इस्टेट ऑफिसों को नोटिस भेजा है। सारी मैनेजमेंट को हेड ऑफिस और एकाउंट ब्रांच की ओर से चलाया जाता है। इन्हीं प्रॉपर्टी को लेकर अगले कुछ दिनों में ऑक्शन करवाया जा सकता हैै। इस बारे हेड ऑफिस की ओर से सर्कुलर जारी किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here