[ad_1]
- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- हरियाणा
- हरियाणा रोहतक गैंग रेप दिल्ली गर्ल ने रोहतक के एक होटल में ग्रुप में बलात्कार किया, लड़की अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने आई
रोहतक8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रोहतक के दिल्ली बाईपास पर स्थित एक होटल में बंधक बनाई गई युवती को छुड़वाने पहुंची पुलिस और पीड़िता की बहन।
- 31 अक्टूबर को फेसबुक दोस्त से मिलने के लिए रोहतक आई थी युवती, दोस्त दिल्ली बाईपास स्थित होटल में ले गया
- सोमवार रात फोन हाथ लगने पर बहन को लोकेशन भेजी पीड़िता ने, मंगलवार को बहन रोहतक आई तो पुलिस को जानकारी दी
- DSP का कहना-आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी, होटल के संचालक पर भी होगी कार्रवाई
रोहतक में दिल्ली की एक युवती को 4 दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया। पुलिस के मुताबिक युवती अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने आई थी, जो उसे होटल में ले गया और इसके बाद अपने और साथियों को बुलाकर 4 दिन बंधक बनाकर रखा और रेप किया। अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। बुधवार को पीड़ित युवती का मेडिकल चेकअप कराया, वहीं पुलिस फिलहाल होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है।
मामला रोहतक शहर के दिल्ली बाईपास स्थित एक होटल से सामने आया है। 31 अक्टूबर को युवती को उसका दोस्त दिल्ली बाईपास स्थित एक होटल में ले गया। पहले होटल में खुद रेप किया और फिर अपने दोस्त बुला लिए। उन्होंने भी युवती को डरा-धमकाकर रेप किया। युवती ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
सोमवार रात उसके हाथ फोन लग गया, जिससे उसने अपनी बहन को अपनी लोकेशन भेजी। मंगलवार शाम उसकी बहन रोहतक पहुंची और पुलिस को सूचित किया। DSP नरेंद्र कादियान और DSP सुशीला देवी ने मौके पर पहुंचकर एक कमरे से युवती को बरामद किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराते हुए आरोपियों की शिनाख्त की है। अब उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
DSP सुशीला का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही होटल के संचालक समेत अन्य के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link

