Haryana Assembly Monsoon Session, Chief Minister manohar lal, announcement regarding police recruitment | सीएम मनोहर लाल ने कहा- पुलिस भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को मिलेगी पांच साल उम्र की छूट

0

[ad_1]

चंडीगढ़30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
emdupe9u8aevqlw 1 1604577122

विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रस्ताव पढ़ते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल

  • कोरोना के चलते दो दिन का सत्र रखा गया, मीडिया के लिए हरियाणा राजभवन में व्यवस्था
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को पुलिस भर्ती के लिए उम्र में पांच साल की छूट मिलेगी

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू हुआ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक प्रस्ताव पढ़कर सदन की शुरुआत की। इसके बाद दो मिनट का मौन व्रत भी रखा गया। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते दो दिन का सत्र रखा गया है। मीडिया के लिए हरियाणा राजभवन में व्यवस्था की गई है।

युवाओं को सीएम ने दिया बड़ा तोहफा
सत्र के पहले ही दिन मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को बड़ा तोहफा दे दिया। सीएम मनोहर लाल ने सदन में घोषणा की कि अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को पुलिस भर्ती के लिए उम्र में पांच साल की छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विधायक रामकुमार गौतम द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।

पहला ही दिन हंगामेदार रहा
मानसून सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। कृषि कानूनों समेत कई मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा। काफी हंगामा करने के बाद कांग्रेस विधायक वेल में पहुंच गए। उसके बाद उन्होंने वाकआउट कर दिया। शराब कांड को लेकर भी विपक्ष ने सदन में हंगामा किया।

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव निरस्त
सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने सदन में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया, जिसे निरस्त कर दिया गया। इस पर भी कांग्रेस ने काफी बवाल किया। कानूनी राय लेने के बाद प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here