अमृतसर एयरपोर्ट के विस्तार होने की स्थिति में राज्य की एक बड़ी आबादी को सुविधा
हरभजन सिंह ने केंद्रीय मंत्री के. राम मोहन नायडू से की मुलाकात, अमृतसर एयरपोर्ट के विस्तार की मांग Amritsar Airport Expansion की नई दिल्ली, 12 फरवरी (TNT)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार स्पिनर और पंजाब से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू से मुलाकात कर अमृतसर एयरपोर्ट के विस्तार की मांग की है।
हरभजन सिंह ने श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा,Amritsar Airport Expansion
हरभजन सिंह ने श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा,Amritsar Airport Expansionअमृतसर के विस्तार की मांग करते हुए कहा कि कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के लिए सीधी उड़ानों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। साथ ही अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक नया आधुनिक टर्मिनल भवन भी बनाया जाना चाहिए।Amritsar Airport Expansion हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंजाब से इंटरनेशनल कनेक्टिविटी की मांग अभी भी बहुत ज्यादा है और इसे बेहतर एयर लिंक के जरिए पूरा करने की जरूरत है।Amritsar Airport Expansion सीधी उड़ानों के अभाव में यात्रियों को दिल्ली जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। इसके अलावा, हरभजन सिंह ने जालंधर स्थित आदमपुर एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली के लिए सीधी उड़ान शुरू करने पर भी विचार करने का आग्रह किया।
हरभजन सिंह के सभी मांगों पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया है। हरभजन सिंह 2022 में आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद बने। उच्च सदन का सदस्य बनने के बाद से ही हरभजन सिंह को पंजाब से जुड़ी समस्याओं पर मुखर देखा गया है। मुद्दा कृषि का हो या फिर हाल ही में आई बाढ़ का, हरभजन बेहद सक्रिय दिखे हैं। पंजाब में खेल की संस्कृति को और मजबूत करने के लिए भी हरभजन सिंह प्रयासरत रहे हैं। Amritsar Airport Expansion
पंजाब के लोग कनाडा, जर्मनी, लंदन, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और न्यूजीलैंड जैसी जगहों पर बड़ी संख्या में रहते हैं। ऐसे में अमृतसर एयरपोर्ट के विस्तार होने की स्थिति में राज्य की एक बड़ी आबादी को सुविधा मिलेगी। Amritsar Airport Expansion–आईएएनएस पीएके


