खौफनाक वारदात! गुरुग्राम सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक,आरोपी युवती फरार Gurugram Civil Hospital Acid Attack

0
खौफनाक वारदात! गुरुग्राम सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर एसिड अटैक,आरोपी युवती फरार Gurugram Civil Hospital Acid Attack

अचानक से हरे रंग का सूट पहने लड़की आई और एसिड डालकर मौके से भाग गई

गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में लड़की पर फेंका एसिड, आरोपी युवती फरार Gurugram Civil Hospital Acid Attack गुरुग्राम, 9 मार्च (TNT)। हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सिविल हॉस्पिटल में एक लड़की पर एसिड अटैक हुआ है। हमले में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक से एक अन्य लड़की आई और एसिड डालकर मौके से भाग गई। जानकारी के अनुसार पीड़िता अस्पताल से बाहर आ रही थी, तभी पीछे से हरे रंग का सूट पहने हुए एक लड़की आई, जिसके हाथ में एक बोतल थी।

हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर

Gurugram Civil Hospital Acid Attack लड़की ने उस बोतल में भरा एसिड पीड़िता के ऊपर डाल दिया। घटना के तुरंत बाद हमलावर वहां से भाग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। एक चश्मदीद ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब लड़की अंदर से बाहर आ रही थी।

अमित नामक एक चश्मदीद ने घटना के बारे में बताया

Gurugram Civil Hospital Acid Attack तभी अचानक पीछे से एक और लड़की आई और उस पर कुछ फेंक दिया। हमले के तुरंत बाद हमलावर वहां से भाग गई। पीड़िता जोर-जोर से चिल्लाने लगी और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आसपास के लोग पीड़िता की मदद के लिए आए और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अमित नामक एक चश्मदीद ने घटना के बारे में बताया कि उस समय तीन लड़कियां अंदर से बाहर निकल रही थीं।

लड़की ने उसे चाकू दिखाकर डराया

Gurugram Civil Hospital Acid Attack इसी दौरान पीछे से एक लड़की आई, जो हरे रंग का सूट पहने थी। उसने पीड़िता पर किसी तरह का लिक्विड डाल दिया और तुरंत ही बोतल वहीं फेंककर वहां से भाग गई। इसके बाद पीड़िता जोर-जोर से चिल्लाने लगी और उसने अपने शरीर में जलन महसूस की।

Gurugram Civil Hospital Acid Attack वहीं, घटना को देखने वाला एक लड़का हमला करने वाली लड़की को पकड़ने के लिए दौड़ा लेकिन लड़की ने उसे चाकू दिखाकर डराया और इसके बाद वह वहां से भाग गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी एकत्र की। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज व चश्मदीदों के बयानों की मदद ले रही है। —आईएएनएस पीआईएम/पीयूष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here