Gold Silver Price: शादी के सीजन से पहले ही कम हुए सोने चांदी के भाव, जानिए रेट

0

Gold Silver Price: यदि आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं. उससे पहले जान लें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने व चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है. ऐसे में अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं. यहां एक बार  रेट जरूर चेक कर लें. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 59,650 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 62,630 रुपए दर्ज किया गया है. वहीं, चांदी प्रति किलो 78,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने Local 18 से कहा कि सोने व चांदी के भाव में गिरावट देखी की गई. प्रति किलो चांदी के भाव में 300 रुपए की गिरावट देखी गई है. आज चांदी प्रति किलो 78,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (मंगलवार)शाम तक चांदी 78,300 रुपए की दर से बेची गई थी.

सोने के भाव में गिरावट
मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में करीब 100 रुपए की गिरावट देखी गयी है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 59,750 रुपए बिका. आज इसकी कीमत 59,650 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 100 रुपए की गिरावट देखी गयी है. वहीं,मंगलवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 62,740 रुपए के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 62,630 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में 110 रुपए की गिरावट देखी गई है.

सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है.आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here