सोने के भाव रहे स्थिर, नाखुश ग्राहक

0

अगर आप भी आज बाजार जाकर सोने और चांदी की खरीददारी करने की प्लानिंग में हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार (12 फरवरी, 2024) को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि चांदी की कीमत में इजाफा हुआ है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

कमजोर ग्लोबल ट्रेंड के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा. चांदी की कीमत 400 रुपये के उछाल के साथ 75,400 रुपये प्रति किलोग्राम रही. पिछले कारोबारी सत्र में यह 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘ दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रहीं, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले अपरिवर्तित हैं.’’

विदेशी बाजारों में सोने की कीमत में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2 डॉलर की गिरावट के साथ 2,022 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी मामूली बढ़त के साथ 22.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

मिस्ड कॉल से सोने का रेट जानना है बेहद आसान
उल्लेखनीय है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here