1 हफ्ते में रिकॉर्ड तेजी: सोना(Gold Silver Price Today) ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम के पार, चांदी ₹35 हजार से ज्यादा उछली”

0
1 हफ्ते में रिकॉर्ड तेजी: सोना(Gold Silver Price Today) ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम के पार, चांदी ₹35 हजार से ज्यादा उछली”10 ग्राम के पार, चांदी ₹35 हजार से ज्यादा उछली”हजार से ज्यादा उछली”
Mumbai: Women purchase gold ornaments during Diwali festival celebrations in Mumbai on Saturday, October 18, 2025. (Photo: IANS)

सोना (Gold Silver Price Today)की कीमत इस हफ्ते 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार, चांदी का दाम 35 हजार रुपए से ज्यादा बढ़ा मुंबई, 25 जनवरी (TNT)। सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है, जिससे सोने(Gold Silver Price Today) की कीमत 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 3.17 लाख रुपए रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम एक हफ्ते में 12,717 रुपए बढ़कर 1,54,310 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,41,593 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने (Gold Silver Price Today)की कीमत बढ़कर 1,41,348 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,29,699 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम 1,06,195 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,15,733 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और इसकी कीमत 35,815 रुपए बढ़कर 3,17,705 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,81,890 रुपए प्रति किलो थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इस हफ्ते सोने और चांदी में बड़ी तेजी देखने को मिली।

सोने का दाम(Gold Silver Price Today) 4,600 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर ऑल टाइम हाई 5,017 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है और चांदी की कीमत 89 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर 101 डॉलर प्रति औंस हो गई है, यह पहला मौका है, जब चांदी की कीमत(Gold Silver Price Today) 100 डॉलर प्रति औंस से अधिक हो गई है।

जानकारों ने कहा कि सोने और चांदी में तेजी का रुझान जारी है। इसकी वजह अमेरिकी टैरिफ के कारण वैश्विक अस्थिरता का बढ़ना है, जिससे सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा मांग आपूर्ति से ज्यादा होने के कारण चांदी की कीमतों में सोने (Gold Silver Price Today)की अपेक्षा तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

हाल के वर्षों में सोलर पैनल, ईवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में चांदी का उपयोग बढ़ने के कारण, सिल्वर की इंडस्ट्रियल मांग में तेज इजाफा देखने को मिला है। —आईएएनएस एबीएस/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here