[ad_1]
हिसार17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- लीट के आधार पर फर्स्ट इंस्टीट्यूशनल लेवल काउंसिलिंग का आयोजन 21 को किया जाएगा
गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में यूजी कोर्सेज की एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद अब पीजी कोर्सेज की एडमिशन प्रक्रिया शुरू है। इसमें सोमवार को टेंटेटिव स्कोर की लिस्ट जारी की गई। अब स्टूडेंट्स जारी इस लिस्ट के आधार पर 11 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
इसके बाद करेक्शंस लिस्ट 12 नवंबर को अपलोड की जाएगी। इसके बाद पीजी कोर्स से संबंधित फर्स्ट ऑनलाइन काउंसिलिंग 17 नवंबर को हाेगी। 17 नवंबर को जारी की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर स्टूडेंट्स 20 नवंबर तक फीस सबमिट करवा सकते हैं।
ऑनलाइन एग्जाम के दौरान रखी नजर
सोमवार को डिस्टेंस एजुकेशन की एमसीए थर्ड ईयर, बीबीए थर्ड ईयर, मास कम्युनिकेशन और बीएमसी थर्ड ईयर के एग्जाम ऑर्गेनाइज किए गए। ऑनलाइन एग्जाम के दौरान स्टूडेंट्स पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के जरिए नजर रखी गई। इस दौरान वेब कैमरा के जरिए स्टूडेंट्स के हर मूवमेंट को कैप्चर किया गया वहीं हर 10 स्टूडेंट के ऊपर एक टीचर ने भी नजर रखी।
लीट की खाली सीटों का शेड्यूल जारी
जीजेयू की ऑफिशल वेबसाइट पर बी- फार्मा के लिए हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी की तरफ से आयोजित किए जाने वाले लीट एग्जाम के आधार पर खाली सीटों का शेड्यूल जारी किया गया। लीट के आधार पर फर्स्ट इंस्टीट्यूशनल लेवल काउंसिलिंग का आयोजन 21 नवंबर को किया जाएगा। वहीं स्टूडेंट्स ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 16 नवंबर तक जमा करवा सकते हैं।
[ad_2]
Source link

