Gastric Cancer Symptoms And Reasons: पेट में होने वाला कैंसर यानी कि गैस्ट्रिक कैंसर भारत में पांचवां सबसे अधिक पाया जाने वाला कैंसर है. भारत में हर साल करीब 60,000 नए मामले आते हैं और सालाना 50,000 लोगों की मौत इसकी वजह से होती है. Image: Canva

मायोक्लीनिक के मुताबिक, पेट का कैंसर, जिसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहा जाता है, इसमें कैंसर कोशिकाएं पेट में बनना शुरू होती हैं और यहां से पूरे शरीर में फैलने लगती हैं. यह हिस्सा पेट के ऊपरी मध्य भाग में, पसलियों के ठीक नीचे मौजूद होता है जो भोजन को ब्रेकडाउन करने और पचाने में मदद करता है. Image: Canva

अगर पेट में कैंसर हुआ है और यह पेट के अंदर तक ही फैला है तो इसे सही समय पर ट्रीटमेंट देकर रोका जा सकता है लेकिन अगर यह पेट के वॉल और बाहरी हिस्से में आ गया है तो इसे रोकना मुश्किल हो जाता है. Image: Canva

इसके लक्षणों की बात करें तो पेट में कैंसर होने पर बड़े ही सामान्य से लक्षण दिखते हैं जिसके आधार पर यह पता लगाना मुश्किल होता है कि यह कैंसर है भी या नहीं. लेकिन अगर ये सारे लक्षण एक साथ नजर आ रहे हैं तो देर ना करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. Image: Canva

सबसे कॉमन लक्षणों की बात करें तो पेट में कैंसर होने पर खाना निगलने में दिक्कत आने लगती है. बेली एरिया में एक अजीब सा दर्द रहता है, जब भी खाना खाते हैं तो ब्लॉटिंग की समस्या परेशान करती है. Image: Canva

इसके अलावा, कम खाने पर ही पेट भरा-भरा रहता है और भूख खत्म हो जाती है. इसके साथ-साथ हार्टबर्न, इनडाइजेशन, उल्टी जैसा लगना, नौजिया महसूस होना कॉमन लक्षण होते हैं. Image: Canva

इसके अलावा, कम खाने पर भी पेट भरा-भरा रहता है और भूख खत्म हो जाती है. इसके साथ-साथ हार्टबर्न, इनडाइजेशन, उल्टी जैसा लगना, नौजिया महसूस होना कॉमन लक्षण होता है. Image: Canva

पेट में कैंसर होने पर बिना प्रयास किए वजन तेजी से गिरने लगता है, हर वक्त बहुत अधिक थकान महसूस होती है और हर वक्त बीमार जैसा महसूस होने लगता है. इसके अलावा मल का रंग काला हो जाता है. Image: Canva

आमतौर पर शुरुआती लक्षण के रूप में पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द रहना और पाचन की समस्या ही दिखती है. सभी लक्षण तभी दिखते हैं जब कैंसर एडवांस लेवल पर पहुंच जाता है इसलिए अगर आप पेट में दर्द या डाइजेशन की समस्या महसूस कर रहे हैं तो उसी समय जांच कराना जरूरी है. Image: Canva

अगर पेट में कैंसर की वजह पूछा जाए तो यह कह पाना मुश्किल है कि आखिर इसकी सही वजह क्या है लेकिन पेट में कैंसर तब शुरू होता है जब इसके अंदरूनी परत में चोट आती है. अगर लंबे समय तक संक्रमण रहता है या लंबे समय तक एसिड रिफ्लेक्शन रहता है. अधिक मात्रा में नमक खाते हैं तो भी यह कैंसर की वजह बन सकता है. Image: Canva


