Friday astrology remedies : चल रहे है बुरे दिन तो शुक्रवार के दिन करें यह उपाय, टल जाएगी हर मुशकिल

0

friday astrology remedies : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को मोगरे का इत्र अर्पित करने से लोगों के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं. मोगरे का इत्र मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है. धन की देवी को यह इत्र अर्पित करने से मां प्रसन्न होती हैं और कृपा बरसाती हैं. यह उपाय करने से करियर में तरक्की मिलती है, घर में सुख-शांति रहती है और धन-धान्य की कमी दूर होती है. (Image-Canva)

शुक्रवार को अगर आप शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो उन्हें भोग में खीर अर्पित करें. खीर मां लक्ष्मी का प्रिय है और इससे वे प्रसन्न होकर अपनी कृपा आपके ऊपर सदा बनाए रखती हैं. आप इस खीर का प्रसाद बांट सकते हैं और खुद भी भोग लगाने के बाद इसका सेवन कर सकते हैं. (Image-Canva)
03
ज्योतिषाचार्य की मानें तो शुक्रवार के दिन शादीशुदा लोगों को मां लक्ष्मी को सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करनी चाहिए. ऐसा करने से शादीशुदा जिंदगी की परेशानियां दूर हो जाती हैं और जीवन में खुशियां भर जाती हैं. इतना ही नहीं, शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करना भी बेहद शुभ और लाभकारी माना जाता है. (Image-Canva)
04
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को शुक्रवार के दिन गोमती चक्र अभिमंत्रित करके घर के मुख्य द्वार पर बांधना चाहिए. इससे घर की दरिद्रता दूर हो जाएगी. इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो इसे मजबूत बनाने के लिए रामायण के लंकाकाण्ड का पाठ करें. इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है. (Image-Canva)
05
शुक्रवार को मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने के दौरान उन्हें गुलाब का इत्र या कावड़े का इत्र चढ़ाना चाहिए. ऐसा करने से लोगों को मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. इतना ही नहीं, धन की देवी को चंदन का इत्र चढ़ाने से लोगों के भाग्य में वृद्धि हो सकती है. इसके अलावा घर में रोजाना इत्र रखने से काम और व्यापार में वृद्धि होती है. (Image-Canva)
06
ज्योतिषी की मानें तो शुक्रवार के दिन जो व्यक्ति काली चीटी को चीनी खाने के लिए देता है, उसके सभी रुके हुए महत्वपर्ण कार्य पूरे होने लगते हैं. आपका भी कोई जरूरी काम कई दिनों से अटका पड़ा है तो आप लगातार ग्यारह शुक्रवार काली चीटियों को चीनी के दाने डालें, ऐसा करना बेहद शुभ होता है. (Image-Canva)
अगली गैलरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here