Former armyman fainted and killed by dipping in water, body thrown in canal, murder case including 3, two arrested | पूर्व फौजी को बेहोश कर पानी में डुबोकर मारा, लाश नहर में फेंकी, दंपति समेत 3 पर हत्या का केस, दो गिरफ्तार

0

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बठिंडा20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
55 1605223797

बठिंडा से चंडीगढ़ जमीनी विवाद के झगड़े में राजीनामा कराने आए पूर्व फौजी का शव जोधपुर पाखर के पास जाती नहर से मिला था। इसमें पुलिस ने पहले जहां गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। जांच में पता चला कि गांव जोधपुर पाखर के परिवार ने रंजिश के चलते रिटायर्ड फौजी लखवीर सिंह की हत्या की है और लाश नहर में फेंक दिया। पुलिस ने दंपति समेत तीन पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान हरजीत सिंह (37), राजपाल सिंह व उसकी पत्नी सुखविंदर कौर वासी जोधपुर रोमाणा के तौर पर हुई है। पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आरोपी सुखविंदर कौर फरार है। एसएसपी भुपिंदरजीत सिंह विर्क ने बताया कि 3 नवंबर 2020 को लखबीर घर में कहकर निकला था कि हरजीत सिंह से जमीनी विवाद में राजीनामा करने चंडीगढ़ जा रहा है। नहीं लौटा तो पूर्व फौजी के बेटे कुलबीर सिंह ने 7 नवंबर को लापता होने की शिकायत दी। 9 नवंबर को नहर में शव मिला गया।

मोबाइल की लोकेशन गलत दिखाने के लिए दूसरी जगह भी ले गए
खुलासा हुआ कि हरजीत, राजपाल, सुखविंदर कौर ने मिलकर लखबीर का कत्ल किया था। लखबीर जब हरजीत सिंह के पास मौड़ आया। उनके घर चला गया था। वहीं हरजीत सिंह, राजपाल सिंह व सुखविंदर कौर ने साजिश को अंजाम दिया। पहले पानी में दवा मिला पिलाई। बेहोश होने पर स्विफ्ट में लखबीर को डालकर रामसर कैंचियों के पास ले गए ताकि मोबाइल की लोकेशन घटना से दूसरी जगह पर आ सके। बेहोशी की हालत में नहर में डुबोकर हत्या कर दी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here