फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को एक से बढ़ कर एक डील दी जा रही है. ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म पर हर कैटेगरी के सामान को छूट पर उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन बात करें मोबाइल डील की तो यहां कुछ ऐसे फोन को भी लिस्ट किया गया है जो लोगों के फेवरेट हैं. यहां हम बात कर रहे हैं पोको C55 की.

इस फोन को फ्लिपकार्ट बैनर पर लाइव किया गया है, और बताया गया है कि ग्राहक इसके 6जीबी, 128जीबी वेरिएंट को 13,999 रुपये के बजाए 7,299 रुपये में खरीद सकते हैं.

इस फोन को सबसे स्टाइलिश ऑल राउंडर फोन कहा गया है, और खास बात ये है कि ये फोन प्रीमियम लेदर डिज़ाइन के साथ आता है. इसमें 50 मेगापिक्सल कैमरे जैसा खास फीचर भी मौजूद है.

पोको के इस फोन में 6.71-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, और ये 720×1,650 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है. फोन का डिस्प्ले 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. कैमरे के तौर पर इस फोन के रियर पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक अननोन सेकेंडरी कैमरा दिया गया है.

सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है. इस फोन की इंटरनल स्टोरेज 64GB तक की है, जिसे कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.

Poco C55 में डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट है, और ये फोन MIUI 13 पर काम करता है. पोको के इस फोन में 6GB तक रैम के साथ MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी ने अपने ऑफिशियल पेज पर बताया है कि इस फोन के पावर बटन का टेस्ट 2,10,000 बार किया गया है. वहीं इसके फिंगरप्रिंट सेंसर टेस्टिंग के लिए इसे 6 लाख बार प्रेस किया गया है.

पावर के लिए Poco C55 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इस फोन में डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP52 रेटिंग मिलती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi, 4G, Bluetooth 5.1, GPS और Micro-USB का सपोर्ट मौजूद है. सिक्योरिटी के लिए इस फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है.


