Five died of infection on Saturday, found 42 new patients | राज्य में कोरोना से 5 लोगों की मौत, सबसे ज्यादा शिमला में 3 की जान गई; 42 नए केस मिले

0

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

शिमला20 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
covid 19 himachal 1 1603546684

हिमाचल में कोरोना के 17291 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। – फाइल

  • नए मामलों के साथ हिमाचल में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 20082 हो गया है
  • संक्रमण से अब तक 285 लोग जान गंवा चुके हैं, राज्य में 2493 एक्टिव केस हैं

शनिवार को हिमाचल में कोरोना के 42 नए मामले आए। संक्रमण से 5 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 173 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। नए मामलों के साथ हिमाचल में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 20082 हो गया है। एक्टिव केसों की संख्या 2493 है, जबकि 17291 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 285 मरीज संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं।

शनिवार को आए मामलों में मंडी में 18, कुल्लू में 13, सिरमौर में 7, बिलासपुर में 2, कांगड़ा व शिमला में 1-1 मामला शामिल है। रिकवर होने वालों में सिरमौर के 46, शिमला के 41, कांगड़ा और लाहुल स्पीति के 31-31, बिलासपुर के 15, ऊना के 7 व चंबा के 2 मरीज शामिल हैं। प्रदेश में संक्रमण से शिमला में 3, हमीरपुर और कांगड़ा में 1-1 मौत दर्ज की गई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here