पहले पति पत्नी के हाथ बांधे और फिर एक एक कर दोनों को मारी गाली

0

फरीदाबाद। प्रदेश में क्राइम के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फरीदाबाद में भी डबल मर्डर की घटना सामने आई है। यहां पर अज्ञात हमलावरों ने पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही हमलावरों ने गोली मारने से पहले पति और पत्नी के हाथ भी बांधे थे इसके बार उन्हेंप्राप्त जानकारी के अनुसार गांव जसाना की रहने वाली मोनिका की शादी 2013 में फतेहपुर चंदीला निवासी सुखबीर संग हुई थी। इसके बाद आरोपी घर के अंदर दाखिल हुए और पति-पत्नी को बंधक बनाया, उनके हाथ बांध दिए। फिर दोनों को गोली मार दी। मोनिका शाम को पड़ोस से ही दूध लेकर आती थी। जब वो रात तक दूध लेने नहीं गई तो पड़ोसी घर पहुंची तो उसने देखा कि पति-पत्नी के शव खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। जिसके बाद इसकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम  मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तस्वरी सीसीटीवी में कैद हो गई है। अब आगे मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here