Fighting with MC Keyman, registering a case with the police; Case investigation started | एमसी कीमैन के साथ मारपीट, पुलिस में केस दर्ज कर; मामले की जांच शुरु

0

[ad_1]

शिमला9 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
0521patarakaara 1 1604095788

फाइल फोटो

नगर निगम के कीमैन के साथ शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने मारपीट की है। कर्मचारी ने इसकी पुलिस थाना सदर में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में बृजलाल ने कहा है कि वह करीब 20 वर्षों से नगर निगम शिमला के जल विभाग में बतौर कीमैन है। वीरवार को इसकी ड्यूटी रात 10 बजे तक माल रोड में पानी खोलने व बंद करने की थी।

रात करीब 8:15 बजे जब वह लोअर बाजार व सब्जी मंडी शिमला क्षेत्र के लिए शेरे पंजाब माल रोड के पास पानी खोल रहा था तो उसी समय जय पाल, जो स्कैंडल प्वाइंंट पर ट्रैवल एजेंट का काम करता है, इसके पास शराब पीकर आया और पैसे मांगने लगा।

बृजलाल के अनुसार उसने पैसे देने से इंकार कर दिया तो यह बात सुनकर इसे लात मार दी, जिससे वह वहीं सड़क पर गिर गया। इस मारपीट से इसकी टांग व बाजू में चोटें लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here