[ad_1]
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पानीपत6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
निर्धारित तिथि तक फीस जमा न करने पर छात्रों को 590 रुपए और छात्राओं को 545 रुपए पेनल्टी के रूप में जमा कराने होंगे।
- डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद भेजा जाएगा मैसेज
राजकीय ITI में प्रवेश के लिए चौथी काउंसिलिंग शुरू हो गई है। 12 नवंबर तक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों को 14 नवंबर तक फीस जमा करनी है। निर्धारित तिथि तक फीस जमा न करने पर छात्रों को 590 रुपए और छात्राओं को 545 रुपए पेनल्टी के रूप में जमा कराने होंगे।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले की सभी आठ राजकीय ITI की विभिन्न ट्रेड में करीब 1400 सीटें हैं। कट ऑफ और ओपन काउंसिलिंग के बाद अभी भी करीब 500 सीटें खाली हैं। अब गुरुवार से चौथी काउंसिलिंग शुरू की गई है। इस काउंसिलिंग में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के डॉक्यूमेंट्स 12 नवंबर तक ऑनलाइन वेरिफाई किए जाएंगे। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों को मैसेज के माध्यम से फीस जमा करने के लिए सूचित किया जाएगा। फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है। इसके बाद विद्यार्थियों को पेनल्टी देनी होगी।
[ad_2]
Source link

