“इटावा में प्रेम प्रसंग पर बर्बरता: महिला-युवक से मारपीट, मुंह काला कर घुमाया”Etawah violence news

0
"इटावा में प्रेम प्रसंग पर बर्बरता: महिला-युवक से मारपीट, मुंह काला कर घुमाया"Etawah violence news

तीन बच्चों की मां 26 मार्च को अपनी मर्जी से मैनपुरी जिले के एक युवक के साथ चली गई थी

इटावा : प्रेम प्रसंग को लेकर महिला और युवक के साथ मारपीट, मुंह काला कर गांव में घुमाया Etawah violence news इटावा, 29 मार्च (TNT)। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के वैदपुरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक गंभीर और अमानवीय घटना सामने आई है। यहां एक महिला और युवक के साथ मारपीट की गई और उनका मुंह काला कर पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, तीन बच्चों की मां 26 मार्च को अपनी मर्जी से मैनपुरी जिले के एक युवक के साथ चली गई थी।

महिला का आरोप है कि घर लौटने के बाद उसके साथ मारपीट की गई

Etawah violence news अगले दिन 27 मार्च की शाम को परिजन उसे ढूंढकर वापस घर ले आए। महिला का आरोप है कि घर लौटने के बाद उसके साथ मारपीट की गई और उसे प्रताड़ित किया गया। महिला का आरोप है कि 27 मार्च की रात परिजनों ने उससे फोन कराकर युवक को गांव के पास बुलवाया। महिला के बुलावे पर युवक रात करीब 11 बजे गांव पहुंचा, जहां पहले से मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।

दोनों को गांव में जुलूस के रूप में घुमाया गया

Etawah violence news इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की गई और पूरी रात एक कमरे में बंद रखा गया। शनिवार सुबह करीब 5 बजे उसका मुंह काला कर दिया गया। युवक को भी लात-घूंसों और जूते-चप्पलों से पीटा गया। इसके बाद दोनों को गांव में जुलूस के रूप में घुमाया गया। इस दौरान कुछ लोग चप्पलों की माला पहनाने की तैयारी भी कर रहे थे, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वैदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जुलूस में शामिल कई लोगों को पकड़ लिया।

महिला के साथ मारपीट के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया

Etawah violence news पुलिस महिला और युवक को भी थाने ले आई। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह के मुताबिक, महिला के साथ मारपीट के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि महिला के पति, देवर समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। —आईएएनएस एएमटी/वीसी

“उत्तर प्रदेश की क्राइम खबरें” “ग्रामीण विवाद और कानून व्यवस्था” “महिला सुरक्षा मुद्दे” “मानवाधिकार केस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here