Entry of vehicles stopped in the market to prevent jam, but encroachment continues | जाम की समस्या को रोकने के लिए बाजार में वाहनों की एंट्री रोकी, लेकिन अतिक्रमण जारी

0

[ad_1]

नालागढ़14 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
20 1603837093

जिला बद्दी पुलिस ने त्यौहारी सीजन पर बाजार में भीड़भाड़ की समस्या को देखते हुए वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगाई है। वाहनों पर रोक से राहत तो मिली, लेकिन अब अतिक्रमण की भरमार से पैदल चलना मुश्किल हुआ है। नालागढ़ के बाजारों में त्यौहारी सीजन पर जमकर अतिक्रमण किया जा रहा है। इसके चलते बाजार की सड़कें संकरी होती जा रही है।

दुकानदारों द्वारा आधे से ज्यादा सामान बाहर सड़क पर रख दिया है, जिसके कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हुआ है। अब तक नगर परिषद नालागढ़ की ओर से भी कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। इस कारण दुकानदारों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं और अतिक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here