Employees beat up the contractor in a rude manner | ठेकेदार को कर्मचारियों ने पीट-पीटकर किया अधमरा

0

[ad_1]

नई दिल्ली11 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
orig download 51602886631 1604173831

फाइल फोटो

नरेला इलाके में कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार को उसी के 2 कर्मचारियों ने शराब के नशे में ड्रिल मशीन और पत्थर से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वारदात के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर कर्मचारी फरार हो गए। घायल की पहचान नंदलाल के रुप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक और दीपांशु के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित ठेकेदार की बाइक, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार अपने दोनों कर्मचारियों को शराब पिलाकर अन-नैचुरल सेक्स करना चाहता था। जिसको लेकर कर्मचारियों ने मना किया था। जिसके बाद आरोपियों ने ठेकेदार से बचने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नरेला पुलिस को जयपुर गोल्डन अस्पताल से सिर्के कंपनी के ठेकेदार नंद लाल को खून से लथपथ हालत में उसी के कर्मचारियों द्वारा भर्ती करवाने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। नंदलाल के बयान दर्ज करने की कोशिश की। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया।

एसएचओ की देखरेख में पुलिस टीम को आरोपियों की धड़पकड़ का जिम्मा सौंपा गया। पुलिस वारदात वाली जगह पर पहुंची। लेबर रूम में काफी ज्यादा खून पड़ा था। फर्श पर ही शराब की बोतल, गिलास, कुछ खाना, टूटा हुआ पत्थर और ड्रिल मशीन पड़ी हुई थी। जिन पर खून लगा हुआ था। पुलिस ने सभी को सबूत के तौर पर कब्जे में ले लिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here