[ad_1]
रोहतक7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- टीम को सौंपी ट्रांसफार्मरों में तेल की मात्रा जांचने और ओवरलोड वाले फीडरों की मेंटेनेंस की जिम्मेदारी
दिवाली और उसके बाद के 10 दिनों तक शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल रहेगा। इसमें किसी प्रकार की दिक्कत न आए इसके लिए बिजली निगम ने ट्रांसफार्मर बैंक बनाए हैं। बिजली निगम के सिटी सब डिवीजन और एसडीओ स्तर के अधिकारियों ने प्लानिंग तैयार कराकर काम शुरू करा दिया है। सिटी डिवीजन में ट्रांसफार्मर बैंक बनाए गए है। फाल्ट आते ही स्पॉट पर रिजर्व ट्रांसफार्मर भेजकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। शाम के समय कट लगने पर मेंटेनेंस के लिए टीम रिजर्व की गई। वहीं समय रहते टीमें मेंटेनेेंस वर्क में जुटी हुई हैं।
पुरानी केबल बदलकर लगाई जा रही है नई केबल एक्सईएन सिटी का दावा है कि दिवाली पर्व पर शहरवासियों को 24 घंटे बिजली सप्लाई देने की तैयारी है। चिह्नित स्थानों पर पुरानी केबल बदलकर नई केबल लगाई जा रही है। दिवाली पर्व पर सामान्य दिनों की अपेक्षा 10 फीसदी अधिक बिजली खपत होने का दावा किया। जिले में सामान्य दिनों में करीब 50 लाख यूनिट बिजली खपत होने का दावा किया गया है।
ओवरलोडिंग वाले फीडरों का हो रहा मेंटेनेंस
त्योहारी सीजन को देखते हुए प्लानिंग बनाकर टीमों को अलर्ट कर दिया है। 4 टीमें बनाकर उन्हें अलर्ट कर दिया गया है। ये टीमें फाल्ट आने का मैसेज मिलते ही फौरन स्पॉट पहुंचकर मरम्मत कार्य करेंगी।
-महताब सिंह, एक्सईएन, सिटी डिवीजन, बिजली निगम, रोहतक।
इन अहम बिंदुओं पर किया है फोकस
- टीम उन लाइनों का मेंटेनेंस कर रही है जिनमें ज्यादा फॉल्ट की शिकायत रहती है या फिर वो कुछ खराब और जर्जर हैं।
- इसके साथ जिन जगह पर लाइनों में पेड़ हैं, उन पेड़ों की छंटाई का काम तेजी से किया जा रहा है।
- इन पेड़ों की वजह से न सिर्फ लाइन फॉल्ट होती है, बल्कि बिजली सप्लाई भी ठप हो जाती है और वोल्टेज भी डाउन हो जाता है।
- पुराने हो चुके ट्रांसफॉर्मर को भी बदला जा रहा है, ताकि ज्यादा लोड पड़ने पर ट्रांसफार्मर जले नहीं।
[ad_2]
Source link

