Electric smart meters heavy on the festive season of shopkeepers | दुकानदारों के त्योहारी सीजन पर बिजली के स्मार्ट मीटर भारी

0

[ad_1]

पानीपत15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
orig app160476666556img 20201107 wa0014 1 1604783535

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारी।

  • संयुक्त व्यापार मंडल ने त्योहारी सीजन के बाद स्मार्ट मीटर लगाने की रखी मांग

इंसार बाजार, पचरंगा बाजार, शॉल मार्केट, कंबल मार्केट समेत आसपास के बाजारों में दुकानदारों के त्योहारी सीजन पर बिजली स्मार्ट मीटर भारी पड़ रहे हैं। कर्मचारी एक सप्ताह से ज्यादा समय से रोजाना इन बाजारों की बिजली सप्लाई सुबह ही काटकर दिनभर स्मार्ट मीटर बदलने का काम कर रहे हैं। संयुक्त व्यापार मंडल प्रधान सुनील अरोड़ा का कहना है कि शहर के बीचों बीच सभी बाजार ऐसे हैं।

जिनमें ज्यादातर आइटम रंग बिरंगी लाइटों में ही ग्राहकों को अच्छी प्रकार से समझ आ रहे हैं। वैसे ही बाजारों में कामकाज मंदे थे। अब ऊपर से बिजली निगम ने समस्या बढ़ा दी है। संयुक्त व्यापार मंडल चेयरमैन दर्शन लाल वधवा व इंसार बाजार देवी मंदिर रोड प्रधान सुशील भराड़ा का कहना है कि हमने मंडल की ओर से बिजली निगम अधिकारियों को पत्र लिखे हैं। इनके माध्यम से मांग उठाई है कि त्योहारी सीजन के बाद ही स्मार्ट मीटर लगाए जाएं।

बाजारों की बजाय कॉलोनियों में करवा लेंगे काम : एसडीओ
दीपावली तक बाजारों की बजाय कॉलोनियों में काम करवा लेंगे। हम किसी भी प्रकार से बाजारों में दुकानदारों का कामकाज प्रभावित नहीं होंगे। दुकानदारों की बात को मानते हुए इन दिनों में स्मार्ट मीटर बदलने की काम कॉलोनियों में कर लेंगे। -जतिन जांगड़ा, एसडीओ, सिटी सब डिविजन, बिजली निगम पानीपत।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here