[ad_1]
कुल्लू11 दिन पहले
- कॉपी लिंक
- कैबिनेट मीटिंग, कई कार्यक्रम व दशहरा उत्सव में शरीक हो चुके हैं शिक्षामंत्री
- ट्वीट करके संपर्क में आए लोगों से खुद को आइसोलेट करने का आग्रह किया
हिमाचल सरकार के एक और मंत्री कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने ट्वीट करके कोरोना होने की जानकारी सांझा की। मंत्री ठाकुर ने बताया कि उन्हें, उनकी पत्नी और एक निजी सुरक्षाकर्मी को कोरोना संक्रमण हुआ है। उन्होंने अपने निवास स्थान मनाली में रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके बाद उन्होंने और उनकी पत्नी ने खुद को आइसोलेट कर लिया। उनके निजी सुरक्षाकर्मी भी एकांतवास में चले गए हैं। इसके साथ ही मंत्री ठाकुर ने अपने संपर्क में आए सभी व्यक्तियों से आइसोलेट होने का आग्रह किया है। गौर रहे कि शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कैबिनेट मीटिंग में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उन्होंने रैपिड एंटीजन टैस्ट करवाया।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 21 हजार के पार पहुंच गया है। बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 332 नए मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की महामारी से मौत हुई है। अब तक कोरोना संक्रमण से 295 मौत हो चुकी हैं। नए मृतकों में सिरमौर से 58 वर्षीय पुरुष और कांगड़ा में 94 साल की बुजुर्ग महिला शामिल हैं। वहीं बुधवार को 205 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। इसके साथ ही प्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 18 हजार 179 के पास पहुंच गया है।
गत दिनों किसी कोरोना पोसिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने के कारण मैंने अपने स्टाफ सहित आज सुबह अपना रेपिड एंटीजन कोरोना टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट पोसिटिव आई है।
मेरा स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है तथा मैं चिकित्सकों के परामर्शानुसार अपने घर में आईसोलेट हुआ हूँ।
– गोविंद सिंह ठाकुर (@ govind4betterHP) 29 अक्टूबर, 2020
[ad_2]
Source link

