During the birthday party, the police set the car on him | बर्थडे पार्टी के दौरान पुलिस ने टोका तो चढ़ा दी उस पर कार

0

[ad_1]

नई दिल्ली10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
crime bug 1604533884

फाइल फोटो

बर्थडे पार्टी के दौरान हुड़दंग कर रहे बीएमडब्ल्यू कार सवार युवकों ने पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ा दी। यह घटना बीती रात सरिता विहार इलाके में हुई, जिसमें एक सिपाही बुरी तरह जख्मी हो गया। दूसरे ने कूदकर अपनी जान बचाई। बाद में इस कार ने एक जूस कॉर्नर को टक्कर मार एक अन्य राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया।

आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। सिपाही जितेंद्र व अन्य घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में जितेंद्र की दोनों टांगे टूट गई। जांच के दौरान पुलिस ने कार मालिक फरीदाबाद निवासी अमित भड़ाना को ट्रेस कर लिया। पता चला है हादसे के समय कार उसका कजिन कुलदीप बिधूड़ी चला रहा था। पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

अपने रिश्तेदार से मांगकर लाया था लग्जरी कार
पुलिस ने बताया सरिता विहार थाने के सिपाही जितेंद्र और अंकुर देर रात करीब 12.05 बजे पेट्रोलिंग पर थे। एच-पॉकेट मार्केट, पहुंचने पर इन्होंने पाया कुछ लड़के शोर-शराबा कर रहे हैं। सफेद रंग की बीएमडब्ल्यू कार पर केक काट जा रहा है। पुलिस कर्मियों ने इन्हें शोर नहीं मचाने की हिदायत दी।

मौके पर थाने से जिप्सी पहुंच गई। यह देख आरोपी जनता फ्लैट मदनपुर खादर की ओर कार लेकर भागे। जिप्सी ने उनकी कार का पीछा किया। जितेंद्र व अंकुर ने हाथ का इशारा कर दोनों को रोकने का प्रयास किया। रुकने के बजाए आरोपियों ने दोनों पर कार चढ़ा दी। पुलिस को पता चला है। कुलदीप अपने कजिन अमित से बीएमडब्ल्यू मांगकर लाया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here