Drug Smuggling: Two persons arrested with charas, case registered under NDPC Act | साढ़े 4 किलोग्राम चरस के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार, एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज

0

[ad_1]

कुल्लू18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
531ac0ec eb07 454e 9fef e3ccb56c81d0 1604814839

दोनों युवकों से बरामद हुई चरस

  • छरोड नाला के पास गश्त पर थी पुलिस टीम, दोनों आरोपी पैदल जा रहे थे
  • तलाशी के दौरान जेब से मिली चरस, पुलिस ने तुरंत कर लिया था गिरफ्तार

हिमाचल में नशे की तस्करी मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। रविवार सुबह कुल्लू में फिर से नशे की खेप बरामद हुई। भुंतर पुलिस ने दो व्यक्तियों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह दोनों व्यक्ति चरस लेकर छरोड नाला के पास पैदल चल रहे थे। पुलिस टीम ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो चरस बरामद हुई।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि भुंतर पुलिस टीम छरोड नाला के पास गश्त पर थी। इस दौरान दो व्यक्ति सामने से पैदल आ रहे थे। पुलिस ने दोनों को रोका और तलाशी देने के कहा। वे आनाकानी करने लगे तो पुलिस टीम ने उनकी जेबें टटोलीं, जिनमें से 4 किलो 352 ग्राम चरस मिली।

नशे की तस्करी:90 किलो अफीम के डोडे के साथ लुधियाना निवासी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय गिरिधर उर्फ प्रेम निवासी भुंतर, जिला कुल्लू और 33 वर्षीय नीरज राम निवासी पालगी गड़सा जिला कुल्लू के रूप में हुई।

अब पुलिस यह जानने में जुटी है कि दोनों आरोपी चरस कहां से लाए थे और कहां लेकर जा रहे थे‌? उनके साथ इस मामले में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं?

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here