[ad_1]
कुल्लू4 दिन पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
- नाकाबंदी के दौरान ली गई गाड़ी तलाशी, एक किलो छह ग्राम चरस बरामद हुई
- गिरफ्तार किए गए युवकों में से दो मंडी के और दो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में स्कोडा गाड़ी एक किलो चरस बरामद हुई है। पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला सोमवार सुबह करीब तीन बजे का है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान पारस गुप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी मंडी, देव उम्र 20 वर्ष निवासी कमांद मंडी, नसरुद्दीन उम्र 24 वर्ष, निवासी गांव तकिया डाकखाना नानपारा तहसील व जिला बहराइ उतर प्रदेश व फैजान उम्र 19 वर्ष निवासी गांव मालीपुरा जिला मुजफ्फरनगर उतर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मादक अधिनियम की धारा 20, 25 के तहत मामला दर्ज कर किया है।
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने डोहलूनला- फोजल रोड पर नाका लगाया हुआ था। सुबह करीब 3 बजकर 15 मिनट पर एक स्कोडा गाड़ी नंबर एचपी 01- 9797 फोजल की ओर से आई, जिसे तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से एक किलो छह ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कोडा सवार चारों युवकों को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया।
[ad_2]
Source link

