
ठगों ने इसी डर का फायदा उठाकर नई तरह की साइबर ठगी को अंजाम दिया
डोंबिवली में गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर महिला से 3 लाख रुपए की साइबर ठगी Dombivli Cyber Fraud Gas Connection डोंबिवली, 13 मार्च (TNT)। गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर साइबर ठगों ने महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक महिला से करीब 3 लाख रुपए की ठगी कर ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव के कारण गैस आपूर्ति को लेकर पहले से ही लोगों में चिंता का माहौल है। ठगों ने इसी डर का फायदा उठाकर नई तरह की साइबर ठगी को अंजाम दिया।
डोंबिवली के सुनील नगर इलाके में रहने वाली स्मिता राणे के पति के मोबाइल फोन पर एक संदिग्ध एसएमएस आया
Dombivli Cyber Fraud Gas Connection इस मामले में डोंबिवली के रामनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, डोंबिवली के सुनील नगर इलाके में रहने वाली स्मिता राणे के पति के मोबाइल फोन पर एक संदिग्ध एसएमएस आया। इस संदेश में लिखा था कि महानगर गैस का फरवरी महीने का बिल कंपनी के सिस्टम में अपडेट नहीं हुआ है। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि यदि तुरंत जानकारी अपडेट नहीं की गई तो उनका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा।
इसके बाद जब दिए गए नंबर पर फोन किया गया तो…
Dombivli Cyber Fraud Gas Connection इसके बाद जब दिए गए नंबर पर फोन किया गया तो सामने वाले व्यक्ति ने खुद को महानगर गैस कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने कहा कि तकनीकी कारणों की वजह से उनका बिल सिस्टम में दिखाई नहीं दे रहा है और इसे ठीक करने के लिए एक ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ठग ने स्मिता राणे को एक लिंक भेजा और कहा कि बिल अपडेट करने के लिए उस पर क्लिक करके जरूरी जानकारी भरनी होगी।
जैसे ही स्मिता राणे ने मांगी गई जानकारी भर दी
Dombivli Cyber Fraud Gas Connection लिंक खोलने के बाद उनसे डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरने के लिए कहा गया। ठग लगातार फोन पर बात करते हुए उन्हें प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहते रहे, जिससे उन्हें किसी तरह का शक नहीं हुआ। जैसे ही स्मिता राणे ने मांगी गई जानकारी भर दी, कुछ ही देर में उनके खाते से पैसे निकलने लगे। ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 2 लाख रुपए और डेबिट कार्ड से 99,500 रुपए निकाल लिए।
इस तरह कुल 2,99,500 रुपए की ठगी कर ली गई
Dombivli Cyber Fraud Gas Connection इस तरह कुल 2,99,500 रुपए की ठगी कर ली गई। घटना का पता चलने के बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस इस मामले में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
गैस के नाम पर एपीके फाइल और लिंक भेजकर साइबर ठगी के दो मामले सामने आए
Dombivli Cyber Fraud Gas Connection रामनगर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस अधिकारी गणेश जवादवाड ने बताया कि 4 और 5 मार्च को महानगर गैस के नाम पर एपीके फाइल और लिंक भेजकर साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं और दोनों ही मामले पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ठग पहले एसएमएस भेजकर गैस कनेक्शन बंद होने की चेतावनी देते हैं।
शिकायतकर्ता के खाते से करीब 3 लाख रुपए और दूसरे के खाते से 1 लाख 5 हजार रुपए की ठगी
Dombivli Cyber Fraud Gas Connection इसके बाद जानकारी अपडेट करने के नाम पर एपीके फाइल या लिंक भेजा जाता है। जब लोग उस लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भरते हैं और अपने कार्ड की जानकारी डालते हैं, तब उनके खातों से पैसे निकाल लिए जाते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक शिकायतकर्ता के खाते से करीब 3 लाख रुपए और दूसरे के खाते से 1 लाख 5 हजार रुपए की ठगी हुई है। दोनों मामलों की जांच फिलहाल जारी है।
Dombivli Cyber Fraud Gas Connection पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के मोबाइल पर गैस कनेक्शन बंद होने या बिल अपडेट करने के नाम पर कोई संदिग्ध लिंक, एपीके फाइल या मैसेज आता है तो उसे बिल्कुल भी क्लिक न करें। साथ ही ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस या साइबर सेल से संपर्क करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। —आईएएनएस वीकेयू/एबीएम

