Diwali festival celebrated in government school | सरकारी स्कूल में दिवाली का त्योहार मनाया गया

0

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

कुराली19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गांव गोसला के सरकारी हाई स्कूल में दिवाली को लेकर समागम करवाया गया। इस मौके छात्रों ने दीये जलाकर ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश भी दिया।

स्कूल की मुख्याध्यापक शरणजीत कौर और कपिल मोहन अग्रवाल की देखरेख में करवाए गए इस समागम दौरान छात्रों की ओर से स्कूल के प्रागण में रंगोली बनाई गई तथा कक्षाओं के आगे रंग-बिरंगी लड़ियां लगाकर कमरों को सजाया गया।

इस मौके छात्रों ने आतिशबाजी न चलाकर प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का प्रण भी किया। समागम दौरान मुख्याध्यापक शरणजीत कौर ने सभी स्टाफ और छात्रों को बधाई दी और इस पवित्र त्योहार को सभी आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारे, आस्था तथा पवित्रता के साथ इस त्योहार को मनाने की अपील की।

इस मौके चरणजीत सिंह, जसवीर कौर, मिन्नी शर्मा, दलेर सिंह, कपिल मोहन, अनुपमा और इकबाल कौर भी उपस्थित थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here