[ad_1]
- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- हरियाणा
- दिवाली २०२०: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बर्बरता के बारे में घोषणा
फतेहाबाद9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विधायक की भतीजी की शादी में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल
- पूर्व विधायक दौलतपुरिया की भतीजी की शादी में पहुंचे थे मुख्यमंत्री
- पानीपत में भाजपा के नए कार्यालय के भूमि पूजन में भी हिस्सा लिया
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दीवाली पर पटाखे फोड़ने के मामले में रविवार को एक नया ऐलान किया है। उन्होंने पटाखे फोड़ने के लिए लोगों को दो घंटे का समय दिया है। इसका मतलब ये है कि अब लोग दीवाली पर दो घंटे के लिए पटाखे फोड़ सकेंगे, जबकि सीएम ने हाल ही हमें पटाखे फोड़ने पर बैन लगा दिया था।
मुख्यमंत्री रविवार को पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया की भतीजी की शादी मे फतेहाबाद के गांव दौलतपुर गांव में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इसी दौरान सीएम ने दीवाली पर पटाखे फोड़ने को लेकर नई घोषणा कर दी और कहा कि ठीक है सिर्फ दो घंटे का समय देता हूं।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने पानीपत में भाजपा के नए कार्यालय के लिए भूमि पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा के सात जिलों में नए कार्यालय का उद्घाटन हो चुका है। छह का शिलान्यास हुआ और सात निर्माणाधीन हैं। फरीदाबाद और सिरसा में भूमि का आवंटन होते ही काम शुरू हो जाएगा।
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने महिलाओं को पंचायत चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण देकर समानता का अधिकार देने की दिशा में काम किया है। यह भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि है और इस दिशा में हम आगे भी प्रयास करते रहेंगें, आखिर हमारी बेटियां बेटों से कम थोड़े हैं।
[ad_2]
Source link

