[ad_1]
बठिंडा9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
जिला पुलिस ने हेरोइन, लाहन और नशीली गोलियों की तस्करी करते 6 लोगों पर केस दर्ज कर पांच आरोपियों को पकड़ा है। एंटी नारकोटिक सैल के एसआई जगरूप सिंह ने बताया कि भुच्चो कलां रोड पर एक छोटा टेंपो खड़ा था, जिसमें अमरपुरा बस्ती निवासी गज्जन सिंह से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
एंटी नारकोटिक सैल के इंचार्ज तरजिंदर सिंह ने कहा कि आराेपी के खिलाफ पहले गाड़ियां चोरी का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें इसे चार साल की सजा हुई थी। एक केस 250 ग्राम अफीम का दर्ज हुआ। जिसमें इसे 4 साल की सजा हो चुकी है।
इसके अलावा एक मामला 2012 में 3 किलो अफीम का कपूरथला में दर्ज हुआ। जिसमें इसे 10 साल की सजा हुई थी और इसमें ये अभी जमानत पर आया हुआ था। वहीं थाना नेहियांवाला के एएसआई हरबंस सिंह ने गोनियाना मंडी निवासी रामदास को 470 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया।
थाना सदर बठिंडा पुलिस के सहायक थानेदार जीत सिंह के मुताबिक पुलिस ने संदीप सिंह निवासी बीड़ तलाब के ठिकाने पर छापेमारी कर 6 लीटर अवैध शराब के अलावा 150 लीटर लाहन बरामद की। दूसरी तरफ थाना मौड़ पुलिस के एएसआई शेर सिंह ने भी गुप्त गांव राजगढ़ कुब्बे निवासी गुरजीत सिंह के घर पर छापेमारी कर 50 लीटर लाहन बरामद की गई, जबकि आरोपी पहले ही फरार हो गया था।
थाना नेहियांवाला के हवलदार मंजीत सिंह ने भी प्रेम नगर गोनियाना मंडी निवासी सुखजिंदर सिंह के ठिकाने पर छापेमारी कर 100 लीटर लाहन बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। वहीं थाना तलवंडी साबो के एएसआई गुरदास सिंह ने गांव जग्गा राम तीर्थ में छापामारी कर 200 लीटर लाहन बरामद की और बसंत सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके पिता शिवराज सिंह फरार हो गया।
थाना नथाना पुलिस को आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह ने सूचना दी कि आरोपित गुरजंट सिंह निवासी कलियान सद्दा के घर से 40 लीटर लाहन बरामद की गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
[ad_2]
Source link

