रियल फ्रेंडशिप गोल्स निभाते नजर आए दिशा पाटनी और मौनी रॉय, देखें फोटो

0

दिशा पाटनी और मौनी रॉय रियल फ्रेंडशिप गोल्स सेट करती नजर आ रही हैं. दिशा और मौनी एक दूसरे के साथ अक्सर ही टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं. बीती रात भी दोनों एक्ट्रेस लेट नाइट डिनर के लिए निकली थीं. इस दौरान दिशा पाटनी कैजुअल तो मौनी रॉय ग्लैमरस लुक में नजर आईं.

मौनी रॉय लुक

2/5
मौनी रॉय लुक

मौनी रॉय ने ऑरेंज कलर की मिनी ड्रेस गर्ल्स डिनर डेट के लिए कैरी की थी. ऑरेंज ड्रेस के साथ मौनी ने गोल्डन कलर की फ्लैट चप्पल कैरी की थी. डार्क आइमेकअप के साथ मौनी ने लाइट कलर की लिपशेड कैरी की हुई थी. मौनी रॉय का यह ग्लैमरस डिनर डेट लुक खूब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दिशा पाटनी फोटोज

3/5
दिशा पाटनी फोटोज

तो वहीं दिशा पाटनी ब्लू कलर का फुल स्लीव टॉप और लूज डेनिम्स पहनकर डिनर डेट के लिए निकली थीं. इस दौरान दिशा पाटनी ने कैजुअल शूज के साथ व्हाइट कलर का छोटा बैग कैरी किया हुआ था. दिशा ने अपने लेट नाइट डिनर लुक को सटल मेकअप और ओपन हेयर के साथ पूरा किया था.

फ्रेंडशिप बॉन्ड

4/5
फ्रेंडशिप बॉन्ड

दिशा पाटनी और मौनी रॉय सिर्फ डिनर डेट्स पर ही नहीं, बल्कि कई बार वेकेशन पर भी जा चुकी हैं. और अपने वेकेशन की सिजलिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर ही शेयर करती रहती हैं. मौनी और दिशा की फ्रेंडशिप का बॉन्ड  फैंस को खूब पसंद आता है.

दिशा-मौनी की फिल्में

5/5
दिशा-मौनी की फिल्में

बता दें, दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा’ है, जिसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं. तो वहीं मौनी रॉय की इमरान हाशमी के साथ सीरीज ‘शोटाइम’ में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाती नजर आई हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here