[ad_1]
हिसार4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कमल गुप्ता।
विधायक डाॅ. कमल गुप्ता ने हिसार बस स्टैंड को शहर से बाहर बाईपास पर एयरपोर्ट से डीसीएम मिल रोड पर जीएलएफ की 35 एकड़ जमीन पर शिफ्ट करने करने के लिए सीएम को पत्र लिखकर मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा एयरपोर्ट से डीसीएम मिल रोड पर पर जीएलएफ की 100 एकड़ जमीन है जोकि भारत सरकार को पशुओं का चारा उगाने के लिए दी है। इस जमीन को वापस लेकर उसमें से 35 एकड़ जमीन पर बस स्टैंड बनाया जा सकता है।
विधायक डाॅ. गुप्ता ने पत्र में बस स्टैंड को अतिशीघ्र शिफ्ट करने की मांग की है। विधायक डाॅ. कमल गुप्ता ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे दूसरे पत्र में नागरिक अस्पताल को शहर से बाहर बाईपास पर एयरपोर्ट चौक से डीसीएम रोड पर जीएलएफ की 65 एकड़ जमीन पर शिफ्ट करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि वर्तमान नागरिक अस्पताल के बाहर भारी ट्रैफिक होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। जीएलएफ की 65 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल बनाया जा सकेगा।
विधायक कमल गुप्ता ने प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को पत्र लिख कर हिसार शहर में भूमिगत केबल सिस्टम बिछाए जाने की मांग की है। उन्होंने बिजली मंत्री के नाम लिखे पत्र में कहा है कि शहर में बिछी हुई बिजली की केबल बहुत ही पुरानी व जर्जर अवस्था में हैं। शहर की कई कालोनियों में बिजली की तारें लोगों के घरों के ऊपर से गुजरती हैं।
जिसके कारण आए दिन भयंकर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। विधायक डा. गुप्ता ने पत्र में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को बताया कि इस पूरी परियोजना की अनुमानित लागत 350 करोड़ रुपए आएगी। बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने डा. गुप्ता को आश्वस्त किया है कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अतिशीघ्र शुरू भी किया जा सकता है।
[ad_2]
Source link

