[ad_1]
रायपुररानी16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रायपुररानी से अंबाला छावनी के लिए सीधी परिवहन बस सेवा शुरू हो गई है। सीधी परिवहन बस सेवा शुरू होने से दैनिक यात्रियों को सुविधा हो रही है। रायपुररानी से अंबाला छावनी के लिए यात्रियों का जाना लगा रहता है लेकिन लॉकडाउन दौरान सीधी परिवहन बस सेवा का आभाव था।
रायपुररानी से अंबाला छावनी प्रतिदिन यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। पिछले सप्ताह परिवहन बस सेवा शुरू होने से यात्रियों में खुशी है।
रायपुररानी से अंबाला छावनी के लिए दिन में यहां से तीन समय चलते है तथा अंबाला छावनी से रायपुररानी के लिए भी दिन में तीन समय चलते है। रायपुररानी से अंबाला छावनी आवागमन करने वाले दैनिक यात्रियों ने बस सेवा पुनः शुरू होने पर खुशी जताई है। वहीं, इलाका वासियों ने रायपुररानी से मोरनी तक परिवहन बस सेवा चालू किए जाने का अनुरोध परिवहन विभाग से किया है।
रायपुररानी से मोरनी के लिए पिछले महीनों में सीधी परिवहन बस सेवा चलती थी लेकिन लॉकडाउन दौरान रायपुररानी से मोरनी के लिए सीधी परिवहन बस सेवा बंद हो गई थी जोकि अभी तक बंद है। इलाका वासियों ने रायपुररानी से मोरनी तथा रायपुररानी से ठाठर तक सीधी परिवहन बस सेवा शुरू किए जाने का अनुरोध परिवहन विभाग से किया है ताकि यात्रियों को सुविधा हासिल हो सके।
[ad_2]
Source link

