Death of 4, including two women and a 35-year-old man, found 302 patients a day | दाे महिलाओं और 35 वर्षीय युवक समेत 4 की माैत, एक दिन में 302 रोगी मिले

0

[ad_1]

हिसारएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
orig covid 19test 1585390930 1585650460 1604523169

फाइल फोटो।

काेराेना काल में लापरवाही के कारण संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार काे एक ही दिन में 302 संक्रमित मिले। दाे महिलाओं और 35 वर्षीय एक युवक समेत चार लाेगाें की माैत हाे गई। मरने वालाें में हिसार का 35 साल का युवक, मिर्जापुर का 68 वर्षीय बुजुर्ग, जयदेव नगर की 80 वर्षीय महिला, जयदेव नगर की 61 वर्षीय महिला शामिल है।

उधर, नगर निगम में एएसआई, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत सात कर्मचारी संक्रमित मिले। जिस पर नगर निगम काे 48 घंटे के लिए बंद रखने के आदेश विभागीय अधिकारियाें ने दिए हैं। अब तक 10819 रोगी मिल चुके। जिले में 142 की माैत हाे चुकी हैं। रिकवरी रेट 84.16 से घटकर 82.60 फीसद पर आ पहुंचा। डाॅ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि बुधवार काे नागाेरी गेट, सेक्टर 16-17, काेविड जेल, रामपुरा माेहल्ला समेत विभिन्न स्थानाें पर सैंपलिंग की गई।

नहरी जेई के साथ अभद्रता का आरोप, दंपति पर केस

डाबड़ा माइनर पर अवैध रूप से लाइनिंग पर कब्जा कर दीवार बनाने का विरोध करने पर पीएलए के एक दंपति ने नहरी विभाग के अधिकारी के साथ अभद्रता की। नहरी विभाग के एसडीओ आनंद ने पुलिस को बताया कि 21 अक्टूबर काे कनिष्ठ अभियंता पंकज नागपाल गश्त कर रहे थे। देखा कि डाबड़ा माइनर के पास सुशील और उनकी पत्नी साेनिया ने लाइनिंग पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की। सरकारी कार्य में बांधा डाली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here