[ad_1]
रोहतक4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने अक्टूबर महीने में जिले में विशेष अभियान चलाकर 83 आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 देसी पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में 12 केस दर्ज किए। पुलिस जिले हथियारों की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश नहीं कर पाई है, जबकि हथियार तस्करी की रोकने के नाम पर खानापूर्ति करने तक ही सीमित है।
इसके अलावा पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, फिरौती, लूट, स्नेचिंग की 73 वारदातों का खुलासा कर 113 आरोपियों को काबू किया। अवैध धंधों पर नकेल कसते हुए 110 केस दर्ज कर 147 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस कई चर्चित घटनाओं में काहनौर से 4 वर्षीय बच्चे का अपहरण करना व फिरौती मांगना, गांधी कैंप निवासी विजय का ब्लाइंड मर्डर केस, मोखरा में अज्ञात युवकों की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
लूट, चोरी व स्नेचिंग की वारदातों का खुलासा
पुलिस ने लूट औैर स्नेचिंग की 11 वारदाताें का खुलासा करते 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मकान में चोरी की 8 वारदातों को हल करते हुए 17 आरोपियों को पकड़ा है। चोरी की 34 वारदातों को खुलासा करते 17 आरोपी काबू किए। वाहन चोरी करने वाले 4 गैंग का भी खुलासा किया है। गैंग में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 18 वारदाताें का खुलासा किया है।
नशे के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस ने आबकारी अधिनियम में 60 केस दर्ज किए। इनमें 80 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से कुल 775 बोतल शराब देसी, 125 बोतल शराब अंग्रेजी, 27 बोतल बीयर, 64 लीटर लाहण व 40500 लीटर स्पिरिट बरामद हुआ है। इसके अलावा 361.36 किलोग्राम गांजा, 10.61 किलोग्राम चरस, 23 ग्राम अफीम, 20 ग्राम हैरोइन, 490 ग्राम चुरापोस्त व 22 बोतल विनरेक्स जब्त की गई है। इनमें 13 केस दर्ज कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मास्क न लगाने पर 616 लाेगों से 3.8 लाख रुपए वसूले
कोरोना वायरस के खिलाफ रोहतक पुलिस व प्रशासन ठोस कदम उठा रहा है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आमजन से मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। मास्क न लगाने पर रोहतक पुलिस ने 616 लोगों के चालान करते हुए 3,08,000 रुपए जुर्माना वसूला है।
5156 वाहनों के चालान व 63 जब्त
पुलिस की ओर से शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 5156 वाहन चालकों के चालान किए, जबकि 63 वाहनों को जब्त किया। अक्तूबर माह में 34,92,800 रुपए जुर्माना वसूल किए गए है।
[ad_2]
Source link

