Crime: 50 लाख का बैग ले सिपाही पहुंचा होटल, फिर पुलिस आई और…

0
Crime: 01
news 18

वाराणसी में पुलिस ने फिरौती मांगने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तारी को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया. बड़ी बात ये है कि दोनों अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में ही फिरौती की रकम मांगी थी लेकिन पुलिस की सूझबूझ से पीड़ित परिवार को न्याय मिल सका और अपराधी शिकंजे में आ गए.

02
news 18

दरअसल, कहानी की शुरुआत बिल्कुल फिल्मी अंदाज में हुई. वाराणसी के सिगरा क्षेत्र के रहने वाले अंकित मेहरा नाम के व्यापारी के पास एक कॉल आता है, जिसमें परिवार को कहा जाता है कि 50 लख रुपये दे दो वर्ना पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा. इसके बाद रंगदारी मांगने वाला कहता है कि तुम्हें फिर से फोन किया जाएगा और रुपये तैयार रखना, जहां बताया जाएगा वहां रुपये भेज देना. पीड़ित व्यापारी तत्काल सिगरा थाने पर पहुंचा और पुलिस से पूरी आपबीती सुनाई. पुलिस भी तत्काल सक्रिय हुई और मुकदमा पंजीकृत करके फोन कॉल को ट्रेस करना शुरू कर दिया.

03
news 18

इधर, फिरौती मांगने वालों ने परिवार को एक दिन बाद फिर फोन किया और कहा कि अपने नौकर से 50 लाख रुपये लेकर रामनगर भेज दो. इसके बाद पुलिस नौकर के हाथ से 50 लख रुपये भेज देती है लेकिन बीच में ही पुलिस नौकर को रोककर एक सिपाही को भेष बदलकर बदमाशों के पास रुपये लेकर भेज देती है. जैसे ही भेष बदले हुए सिपाही के पास बदमाश रूपयों का बैग लेने के लिए आए, वैसे ही पुलिस चारों तरफ से गहरी बंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

04
news 18

डीसीपी आरएस गौतम ने बताया, ‘सिगरा पुलिस की टीम ने भारी सफलता हासिल करते हुए रंगदारी मांगने वाले दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में प्रयुक्त बाइक और 50 लाख रुपये के डमी नोट भी बरामद किए गए हैं. दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी ज्ञात किया जा रहा है. गिरफ्तार अभियुक्त पंकज पाठक चौक थाना क्षेत्र के घुघरानी गली बांसफाटक का जबकि प्रताप घोष भेलूपुर थाना क्षेत्र के सरायनंदन खोजवां का रहने वाला है.’

05
news 18

पूरी घटना में बड़ी बात यह रही कि पुलिस पूछताछ में पता चला रंगदारी मांगने वाले दोनों अपराधी व्यापारी के परिचित थे. दोनों ने व्यापारी से रुपये ऐंठने के लिए फिरौती की कहानी बनाई थी लेकिन पुलिस की सक्रियता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. अब आरोपी सलाखों के पीछे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here