Corona cases exceeded 37 thousand, active case increased to 6110 | कोरोना के केस 37 हजार के पार पहुंचे, एक्टिव केस बढ़कर 6110

0

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

गुड़गांव15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
orig uu 1 1605220197
  • 24 घंटे में कोरोना के 692 नए केस मिले

जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। गुरुवार को भी 692 नए केस सामने आए, जबकि 459 ठीक होकर घर लौट गए। वहीं तीन पेशेंट ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिससे अब तक कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा बढ़कर 236 हो गया।

वहीं गुरुवार को कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 37571 हो गया, वहीं पिछले 12 दिन में ही एक्टिव केस का आंकड़ा भी बढ़कर 6110 तक पहुंच गया। जबकि एक नवंबर को 3707 एक्टिव केस थे।

गुड़गांव कोरोना संक्रमित के केस तेजी से सामने आ रहे हैं। पिछले 12 दिन में ही कोरोना के 7573 केस सामने आ चुके हैं। वहीं 24 पेशेंट ने कोरोना से दम तोड़ा है। जबकि गुड़गांव में पिछले 12 दिन में 4965 पेशेंट ठीक हुए हैं।

यही नहीं नवंबर महीने में 44 हजार से अधिक लोगों की सैंपलिंग व टेस्टिंग की गई है। जिनमें से 12 फीसदी लोग पॉजिटिव मिले हैं, यह प्रदेश के मुकाबले काफी अधिक पॉजिटिविटी रेट है। हरियाणा में 6.60 फीसदी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here