[ad_1]
- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- हिमाचल
- अटल सुरंग रोहतांग, हिमाचल प्रदेश में उद्घाटन पट्टिका के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
कुल्लूएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विरोध प्रदर्शन करते हिमाचल कांग्रेस के कार्यकर्ता
- DC कार्यालय के बाहर कांग्रेस का धरना जारी, प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारे लगाए
बहुचर्चित अटल टनल रोहतांग में शिलान्यास पटि्टका स्थापित न करने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेसी धरने पर बैठ गए हैं और पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री जयराम को चेतावनी दी गई है कि अगर शिलान्यास पटि्टका नहीं लगाई गई तो अंजाम भुगतने को प्रदेश सरकार को तैयार रहना होगा।
सोमवार को जिला मुख्यालय कुल्लू में मनाली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों ने धरना दिया और जिला प्रशासन, प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेसियों की मांग है कि अटल टनल रोहतांग की शिलान्यास पटि्टका को टनल की उद्घाटन पटि्टका के साथ स्थापित किया जाए।
मनाली विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष हरीचंद शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाते हुए शिलान्यास पटि्टका को टनल की उद्घाटन पटि्टका के साथ स्थापित नहीं किया है। इसके विरोध में 13 नवंबर तक धरना दिया जाएगा, इसमें बारी-बारी मनाली, बंजार, आनी और कुल्लू के पदाधिकारी बैठ रहे हैं।
हरीचंद शर्मा ने कहा कि अगर आने वाले समय में शिलान्यास पटि्टका स्थापित नहीं की जाती है और प्रदेश में इसको लेकर कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो जिम्मेदार प्रदेश की जयराम सरकार ही होगी। इसलिए बेहतर है कि समय रहते शिलान्यास पटि्टका को स्थापित कर दिया जाए।
[ad_2]
Source link

