Complaint of expensive prices, the DFSC office coming to know the correct rates of vegetables | महंगे दामों की शिकायत, सब्जियाें के सही रेट जानने डीएफएससी ऑफिस आ रहे फाेन

0

[ad_1]

शिमला5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
3301020565 1604096307
  • शहर के लोग होने लगे जागरूक, विभाग ने भी शिकायतें सुनने के लिए एक विशेष अधिकारी की ड्यूटी लगाई है जाे फौरन भेज रहे हैं टीम

शहर में महंगे दामाें पर सब्जियां और प्याज बेचने वालाें के खिलाफ अब प्रशासन ही नहीं बल्कि लाेग भी जागरूक हाेने लगे हैं। अब कई लाेग जहां सब्जियाें के हाेलसेल दाम पता करने के लिए डीएफएससी कार्यालय में फाेन कर रहे हैं। वहीं वह महंगे दामाें पर सब्जियां बेचने वालाें के खिलाफ शिकायत भी करने लगे हैं।

बीते दाे दिनाें शिमला स्थित डीएसएफसी कार्यालय के नंबर पर कई लाेगाें ने फाेन करके या ताे सब्जियाें के हाेलसेल रेट पता किए हैं या फिर अपने क्षेत्र में महंगे दामाें पर सब्जियां बेचने वालाें की शिकायत की है। विभाग ने भी शिकायतें सुनने के लिए एक विशेष अधिकारी की ड्यूटी लगाई है जाे यहां पर फाेन आने पर उसकी एंट्री करके आला अधिकारियाें काे सूचित कर रहे हैं।

खाद्य आपूर्ति विभाग महंगे दामाें पर सब्जियां और प्याज बेचने वालाें के खिलाफ सख्ती से पेश आ रहा है। यही कारण है कि बीते तीन दिनाें में विभाग ने जिला में पांच दर्जन के करीब दुकानाें पर औचक निरीक्षण किए हैं और इसमें डेढ़ दर्जन सब्जी विक्रेताओं के चालान काटकर उन्हें नाेटिस थमा दिया है।

विभाग के कार्यालय में अब जिस भी एरिया से शिकायतें आ रही है, तुरंत उस एरिया में फूड इंस्पेक्टर औचक निरीक्षण के लिए पहुंच रहे हैं और संबंधित एरिया में सब्जियाें के दामाें पर नजर रख रहे हैं। जब तक सब्जियाें के दाम नीचे नहीं आ जाते विभाग की यह कार्रवाई जारी रहेगी।

बीते बुधवार काे डीसी आदित्य नेगी ने खाद्य आपूर्ति विभाग काे निर्देश जारी किए थे कि वह जिला में महंगी सब्जियां और प्याज बेचने वालाें पर कड़ी नजर रखें और उन पर नियमाें के तहत कार्रवाई करेंगे। उन्हाेंने लाेगाें काे शिकायत के लिए विभाग कार्यालय का नंबर 0177-2657022 भी जारी किया था।

130 किलो प्याज, 52 किलो सब्जी जब्त, 10 के चालानः

विभागीय टीम ने शुक्रवार को शिमला शहर समेत जिला भर में निरीक्षण कर 1 क्विंटल 30 किलो प्याज व 52 किलो सब्जी जब्त किया है। जबकि तय दरों से अधिक दाम वसूलने पर 10 कारोबारियों के चालान भी काटे हैं। विभाग ने यह निरीक्षण शिमला शहर सहित अप्पर शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में 51 दुकानों के निरीक्षण किए।

इस दौरान टीम पाया कि कारोबारी व दुकानदार निर्धारित मार्जन से अधिक दामों पर प्याज और सब्जियां बेच रहे हैं। ऐस में विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्याज जब्त किया। चेतावनी दी कि प्रशासन द्वारा निर्धारित मूल्य ही वह उपभोक्ताओं से लें। बाजारों में रेट लिस्ट न लगाने वाले दुकानदारों पर भी विभागीय टीम ने शिकंजा कसा और सही रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। यह निरीक्षण आगामी दिनों में जारी रहेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here